Homeछत्तीसगढ़*बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत महिलाओं और बच्चों को साइबर सुरक्षा...

*बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत महिलाओं और बच्चों को साइबर सुरक्षा की दी गई जानकारी*,,,,,,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,

*बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत महिलाओं और बच्चों को साइबर सुरक्षा की दी गई जानकारी*,,,,,,,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,

बीजापुर,,,,,,,,,,,,,- बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत गृह विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त प्रयास से मास्टर ट्रेनर्स के माध्यम से हेलीपेड बीजापुर तथा मोदकपाल हाट बाजार में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 200 डीआरजी के जवान, 100 महिलाओं एवं बच्चों को सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार और साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में टिप्स फॉर ऑनलाइन सेफ्टी विषय पर साइबर सुरक्षा के महत्वपूर्ण उपायों, ऑनलाइन ठगी एवं साइबर अपराधों से बचने के तरीके तथा किसी साइबर अपराध की घटना होने पर होने वाली हानि को कम करने के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी गई।
इस दौरान बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत घरेलू हिंसा की रोकथाम, महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं तथा बच्चों के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181 और राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी भी साझा की गई। प्रतिभागियों को साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत 1930 पर शिकायत दर्ज कराने और सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में पुलिस विभाग से एएसआई मंजू देवांगन, एसआई पूनम शर्मा, बस्तर फाइटर भारती देवांगन, एसीआरबी महिला आरक्षक मनीषा ध्रुव, प्रधान आरक्षक मनोज टोप्पो तथा आरक्षक संजय मानिकपुरी उपस्थित रहे। वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग से श्रीमती शीला भारद्वाज एवं राहुल कौशल ने भी सहभागिता कर जागरूकता कार्यक्रम को सफल बनाया।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES