
राहुल भोई महासमुंद..
महासमुंद जिले मे बीते दिनों हुई भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया हैँ..इसी बिच एनएच-53 से बावनकेरा होते हुए छिलपावन-झलप जाने वाला प्रमुख मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है..सड़क का बड़ा हिस्सा धंसने और बह जाने से रामाडबरी सहित करीब 12 गांवों का जिला मुख्यालय और प्रमुख बाजारों से संपर्क पूरी तरह टूट गया है..
मार्ग बंद होने से सबसे अधिक परेशानी स्कूली विद्यार्थियों, रोजाना काम पर जाने वाले मजदूरों और इलाज के लिए आने-जाने वाले मरीजों को उठानी पड़ रही है..आवागमन ठप होने से आवश्यक सेवाएं भी प्रभावित हो गई हैं और लोगों को लंबे वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है…
बता दे की यह सड़क पहले से ही जर्जर और अधिकांश हिस्सों में कच्ची थी.. और लगातार हो रही तेज बारिश और पानी के तेज बहाव के कारण सड़क अपना भार नहीं संभाल सकी और कई जगह धंस गई..यह मार्ग क्षेत्र का प्रमुख संपर्क मार्ग है, जहां प्रतिदिन सैकड़ों दोपहिया और चारपहिया वाहन गुजरते थे.. सड़क के क्षतिग्रस्त होने के बाद भी संबंधित विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है..

वही पुरे मामले पर जिला कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कहा हैँ की मामला संज्ञान मे आते ही उन्होंने सम्बंधित अधिकारियो को व्यवस्था और आवागमन बहाली के निर्देशित कर दिया गया हैँ..

