
बसना में अब मिलेगी अनुभवी किडनी रोग विशेषज्ञ की सेवाएं, अग्रवाल नर्सिंग होम में हर महीने होगा परामर्श
बसना। क्षेत्र के किडनी रोगियों के लिए राहत भरी खबर है। अब बसना में ही अनुभवी किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. करण सराफ (MBBS, MD, DM – Nephrology) अपनी सेवाएं देंगे। अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष नेफ्रोलॉजी ओपीडी शुरू की गई है।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार डॉ. करण सराफ प्रत्येक महीने के अंतिम शनिवार को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना में मरीजों का परीक्षण एवं परामर्श देंगे। इससे महासमुंद, बसना सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के किडनी रोगियों को विशेषज्ञ इलाज के लिए बड़े शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि किडनी से जुड़ी समस्याओं, बार-बार होने वाले संक्रमण, उच्च रक्तचाप के कारण होने वाली किडनी की परेशानी, क्रॉनिक किडनी डिजीज तथा अन्य नेफ्रोलॉजी संबंधी रोगों के लिए मरीज इस विशेष ओपीडी का लाभ उठा सकते हैं।
परामर्श एवं पंजीयन के लिए संपर्क करें:
📞 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100।




