Homeकोयलीबेडाकोयलीबेड़ा मे पहुंचे विधायक सावित्री मनोज मंडावी ,,,,,कोयलीबेडा़ से लक्षमण दर्रो कि...

कोयलीबेड़ा मे पहुंचे विधायक सावित्री मनोज मंडावी ,,,,,कोयलीबेडा़ से लक्षमण दर्रो कि रिपोर्ट ÷

*कोयलीबेड़ा मे पहुंचे विधायक सावित्री मनोज मंडावी ,,,,,कोयलीबेडा़ से लक्षमण दर्रो कि रिपोर्ट ÷*

 

कोयलीबेडा़ /

 

कोयलीबेडा़ मे कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, क्षेत्रीय मुद्दों को विधानसभा में उठाने का दिया आश्वासन

आदरणीय श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी, लोकप्रिय विधायक विधानसभा क्षेत्र भानुप्रतापपुर का आज कोयलीबेड़ा प्रवास कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस दौरान उन्होंने कोयलीबेड़ा क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से भेंट-मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों तथा युवा कांग्रेस चुनावों को लेकर विस्तृत चर्चा की।

बैठक के दौरान कोयलीबेड़ा क्षेत्र की 18 पंचायतों एवं 68 गांवों की जनता से जुड़ी 10 सूत्रीय मांगों पर चर्चा हुई। विधायक महोदया ने हाल ही में इन मांगों को लेकर हुए जनआंदोलन का उल्लेख करते हुए आश्वासन दिया कि क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं और मांगों को विधानसभा में मजबूती से उठाया जाएगा तथा उनके निराकरण के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी ने कहा कि कांकेर जिले की तीन विधानसभा सीटों में कांग्रेस की ओर से वर्तमान में एकमात्र विधायक होने के बावजूद वे क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ताओं की आवाज को सदन तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कोयलीबेड़ा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जब भी आवश्यकता होगी, वे हरसंभव सहयोग और सहायता प्रदान करेंगी।

इस अवसर पर वीरेंद्र ठाकुर (पूर्व अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भानुप्रतापपुर), बबला पाढ़ी (अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भानुप्रतापपुर), सुना राम तेता (अध्यक्ष, जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर), बद्रीनाथ गावड़े (पूर्व जनपद अध्यक्ष, अंतागढ़), सोपसिंह आचला (पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष, कांग्रेस कमेटी दुर्गकोंडल), नरेंद्र यादव (पूर्व जिला अध्यक्ष), महेंद्र नायक (कार्यकारी अध्यक्ष, युवा कांग्रेस जिला कांकेर), अनिल दर्रो (अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोयलीबेड़ा), विनोद उसेंडी (जनपद सदस्य एवं जिला महामंत्री, युवा कांग्रेस जिला कांकेर), प्रेम उन्द्रे (मंडल अध्यक्ष, कोयलीबेड़ा), सरवन नेताम (सेक्टर अध्यक्ष, कोयलीबेड़ा), सतीश सहारे (शहर अध्यक्ष, कोयलीबेड़ा), प्रीतम नाग (मंडल अध्यक्ष, युवा कांग्रेस कोयलीबेड़ा), लच्छूराम गोटा (अध्यक्ष, किसान कांग्रेस मोर्चा कोयलीबेड़ा), युवा नेता बिदेसिंह उसेंडी, रमेश नुरेटी, संदीप आचला, रमेश यादव, सुबेसिंह गावड़े, मनोज सेन (आईटी सेल, कोयलीबेड़ा), दौलत बघेल, तरुण दुग्गा, रमेश आचला, बिरसिंह आचला, दलसु ध्रुव सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।,,,,,,

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES