Homeमोहला मानपुर*मोहला---बाल सक्षम नीति अभियान तेज, सड़क पर जीवनयापन करने वाले बच्चों के...

*मोहला—बाल सक्षम नीति अभियान तेज, सड़क पर जीवनयापन करने वाले बच्चों के पुनर्वास हेतु जागरूकता अभियान*

मनीष कौशिक

मोहला—जिले में बाल सक्षम नीति-2022 के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत 1 जून से 30 जून 2026 तक विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य सड़क जैसी परिस्थितियों में जीवनयापन कर रहे, भिक्षावृत्ति में संलग्न तथा संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों का स्थायी रेस्क्यू एवं पुनर्वास सुनिश्चित करना है कलेक्टर के मार्गदर्शन, जिला कार्यक्रम अधिकारी (महिला एवं बाल विकास विभाग) तथा जिला बाल संरक्षण अधिकारी के निर्देशानुसार जिले के मानपुर विकासखंड सहित ग्राम पंचायत मदनवाड़ा, बसेली एवं हलोरा में विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर सर्वे एवं जनजागरूकता गतिविधियां संचालित की गईं। अभियान के दौरान सड़क पर रहने, घूमने अथवा भीख मांगने वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य, संरक्षण एवं पुनर्वास की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है बुधवार को अधिक जनसंख्या वाले क्षेत्रों में आमजनों को जागरूक करते हुए बताया गया कि ऐसे बच्चों की जानकारी तत्काल संबंधित विभागों को दें, ताकि उन्हें सुरक्षित वातावरण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा बेहतर जीवन के अवसर उपलब्ध कराए जा सकें अधिकारियों ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित, सम्मानजनक और खुशहाल बचपन उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से जिले में बाल संरक्षण से जुड़ी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। अभियान पूरे जून माह तक जारी रहेगा तथा चिन्हित बच्चों के पुनर्वास के लिए सतत कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

आपकी राय

Sorry, there are no polls available at the moment.
- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES