UDYAM CG08D0001018

Home छत्तीसगढ़ पोस्ट आफिस बीजापुर में 6 व 7 जून को लगेगा विशेष आधार...

पोस्ट आफिस बीजापुर में 6 व 7 जून को लगेगा विशेष आधार शिविर,,,,,,,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,

0
10

पोस्ट आफिस बीजापुर में 6 व 7 जून को लगेगा विशेष आधार शिविर,,,,,,,,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,

नया आधार पंजीयन, मोबाइल नंबर अपडेट और अन्य सुधार कार्य होंगे; रविवार को भी मिलेगी सुविधा

बीजापुर ,,,,,,,,,,,,,,,- आम नागरिकों को आधार संबंधी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारतीय डाक विभाग द्वारा बीजापुर पोस्ट ऑफिस में दो दिवसीय विशेष आधार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 6 जून एवं 7 जून को आयोजित होगा, जहां ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के नागरिक आधार कार्ड बनवाने तथा उसमें आवश्यक सुधार संबंधी कार्य आसानी से करा सकेंगे।

शिविर में नया आधार पंजीयन, मोबाइल नंबर अपडेट, नाम, पता एवं अन्य विवरणों में सुधार जैसी विभिन्न सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। विभाग ने बताया कि लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रविवार को भी आधार सेवाएं जारी रहेंगी, जिससे दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वालों को राहत मिलेगी।

पोस्ट मास्टर वी.के. परमार ने बताया कि आधार कार्ड आज विभिन्न शासकीय योजनाओं और सेवाओं का महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका है। ऐसे में जिन नागरिकों को आधार कार्ड बनवाना है अथवा उसमें किसी प्रकार का संशोधन कराना है, वे निर्धारित तिथियों में आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचकर सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

इसके अतिरिक्त डाकघर द्वारा बचत खाता, सुकन्या समृद्धि खाता, फिक्स डिपॉजिट (सावधि जमा) सहित विभिन्न बचत योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। वहीं “हर घर सुरक्षा, हर घर बीमा” अभियान के तहत डाक जीवन बीमा योजनाओं को भी प्राथमिकता के साथ आमजन तक पहुंचाया जा रहा है। डाक विभाग लोगों को वित्तीय सुरक्षा एवं बचत के प्रति जागरूक करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। विभाग का उद्देश्य केवल डाक सेवाएं प्रदान करना नहीं, बल्कि जनहित से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसी भावना के साथ विभाग “डाक सेवा, जन सेवा” के संकल्प को साकार करने में जुटा हुआ है।

भारतीय डाक विभाग ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में शामिल होने और इस विशेष सुविधा का लाभ लेने की अपील की है। आधार संबंधी कार्यों के लिए लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा और समय की भी बचत होगी।

About The Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here