_*छत्तीसगढ़ प्रदेश के युग-निर्माता, माननीय वित्त मंत्री यशस्वी श्री ओ.पी. चौधरी जी को उनके 45 वें जन्मदिन पर ढेर सारी शुभकामनाएं।*_,,, *सेवक राम नेताम भाजपा जिलाध्यक्ष*
राजमन नाग
छत्तीसगढ़ शासन में वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण मंत्री तथा रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी का कल 2 जुन को 45 वां जन्मदिवस ‘अवतरण दिवस’ के रूप में मनाया जा रहा है। इस शुभ अवसर पर वात्सल्य शैक्षिक एवं आध्यात्मिक समिति, रायपुर के तत्वाधान में अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव द्वारा प्रयागराज गंगा स्थल से गंगा जल लाकर निःशुल्क गंगाजल का वितरण किया जाएगा।
*कार्यक्रम का विवरण:* गंगाजल वितरण *कल सुबह 07:00 बजे से बुढीमाई मंदिर रायगढ़* में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी जी के हाथो कर कमलों से प्रारंभ होगा।
समिति के अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव ने बताया, _”वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी जी ने जिस तरह अपने जीवन में पवित्रता और सेवा का संगम दिखाया है, उसी भाव से हमने प्रयागराज के त्रिवेणी संगम से गंगाजल लाकर जनता में वितरित करने का संकल्प लिया। यह उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना है। सभी श्रद्धालु सादर आमंत्रित हैं।”_
*किसान पुत्र से युग-निर्माता तक का सफर*
रायगढ़ जिले के बायंग गांव में 2 जून 1981 को जन्मे ओ.पी. चौधरी ने 2005 में UPSC में 13 वीं रैंक हासिल कर IAS बने। रायपुर कलेक्टर रहते ‘नालंदा परिसर’ 24×7 लाइब्रेरी और दंतेवाड़ा में ‘ननवा दंतेवाड़ा’ जैसे नवाचारों के लिए उन्हें ‘प्राइम मिनिस्टर एक्सीलेंस अवार्ड’ मिला।
*IAS से इस्तीफा, वित्त मंत्री तक*
अगस्त 2018 में IAS से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर राजनीति में आए। 2023 में रायगढ़ से 64,443 मतों से विधायक बने और दिसंबर 2023 से विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल में वित्त मंत्री हैं। उन्होंने 2047 तक छत्तीसगढ़ को 75 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा है।
*प्रदेशभर से शुभकामनाएं*
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लिखा, _”युवा सोच और प्रशासनिक अनुभव के संगम श्री ओ.पी. चौधरी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।”_

