Thursday, May 7, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home Kanker Rkbharatnews का खबर का असर दुर्गुकोंदल में अवैध रेत खदान पर बड़ी...

Rkbharatnews का खबर का असर दुर्गुकोंदल में अवैध रेत खदान पर बड़ी कार्रवाई, 2 चेन माउंटेन 7 हाईवा जब्त माफियाओं में मचा हड़कंप।अच्छी व सटिक खबरो के साथ फिर मिलेंगे.. आप सभी का आर एल कुलदीप…।

0
18

Rkbharatnews का खबर का असर दुर्गुकोंदल में अवैध रेत खदान पर बड़ी कार्रवाई, 2 चेन माउंटेन 7 हाईवा जब्त माफियाओं में मचा हड़कंप।

कांकेर/भानुप्रतापपुर। दुर्गुकोंदल ब्लॉक में लंबे समय से चल रहे अवैध रेत खनन के काले कारोबार पर आखिरकार प्रशासन का डंडा चला है। खबरो की असर दबाव और ग्रामीणों के बढ़ते आक्रोश के बाद नींद से जागे माइनिंग विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 हाईवा और 2 चेन माउंटेन मशीनों को मौके से जब्त कर लिया है। गौरतलब है कि दुर्गुकोंदल ब्लॉक में अवैध रेत उत्खनन का खेल कई महीनों से जारी था। इसे रोकने के लिए स्थानीय ग्रामीणों ने न केवल धरना-प्रदर्शन किया, बल्कि भानुप्रतापपुर विधायक ने विधानसभा में ध्यानाकर्षण के बाद Rkbharatnews के संपादक आर एल कुलदीप खबर के माध्यम से इस गंभीर मुद्दे को सरकार के समक्ष रखा था। बावजूद इसके, लंबे समय तक जिम्मेदार अधिकारी मौन साधे रहे, जिससे मिलीभगत की आशंकाएं प्रबल हो रही थीं।

*बड़ा सवाल: कार्रवाई या खानापूर्ति?*

*क्षेत्र में चर्चा है कि क्या यह कार्रवाई वाकई अवैध खनन को जड़ से खत्म करने के लिए है, या महज ऊपरी दबाव के चलते की गई एक ‘खानापूर्ति’ है? ग्रामीण अब भी सशंकित हैं कि अधिकारी कुछ दिनों बाद फिर से रेत माफियाओं को खुली छूट दे सकते हैं। फिलहाल, प्रशासन की इस “देर से जागी” फुर्ती ने क्षेत्र के माफियाओं में हड़कंप जरूर मचा दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here