Tuesday, May 5, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home Uncategorized महासमुंद के सरायपाली स्थित शिशुपाल पर्वत में एक प्रेमी जोड़े ने कुदकर...

महासमुंद के सरायपाली स्थित शिशुपाल पर्वत में एक प्रेमी जोड़े ने कुदकर की आत्महत्या..सरायपाली पुलिस जांच में जुटी..

0
11

राहुल भोई महासमुंद…

छत्तीसगढ़ महासमुंद जिले के सरायपाली विकासखंड मे मौजूद शिशुपाल पर्वत 1000 फीट ऊंचे ‘घोड़ाधार जलप्रपात’ के लिए प्रसिद्ध है..लेकिन फिसलन और सुरक्षा उपायों के अभाव के कारण यहाँ से गिरकर अबतक 9 से 10 मौतें भी हो चुकी है यहां तक किसी को फेककर हत्या की घटना भी घटित हो चुकी है..फिर भी यहां जिला प्रशासन द्वारा किसी तरह सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम नहीं कर रहे है जिससे यहां हो रही मौतो को रोका जा सके..गौर करने की बात यह है की वन विभाग के द्वारा पर्वत मे जाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति से 20 रूपये चार्ज लिया जाता है लेकिन सुरक्षा खुद के हवाले छोड़ दिया जाता है यहां ना साइन बोर्ड है ना किसी सुरक्षा गार्ड की ड्यूटी नाही पर्वत के कोनो पर ग्रिल लगी है..असमाजिक तत्व के लोग खुलेआम शराब सेवन कर मौज करते है.जो जैसा चाहे वैसा कर सकता है इन्हे रोकने वाला कोई नहीं है..ताज़ा मौत का मामला एक प्रेमी जोड़ी का है जहाँ हजारों फिट की उचाई से कूदकर एक प्रेमी जोड़ी ने अपनी जान दे दी है यह कौन थे कहा से आये थे इसकी जानकारी जुटाई जा रही है साथ ही पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर मौजूद जाँच करने मे जुटी है..।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here