ब्रेकिंग न्यूज़ RTI पर सिस्टम का खेल नकद फीस लेने से इनकार, चालान के नाम पर घुमा रहे अधिकारी—सूचना मांगना बना मुश्किल।
कांकेर/दुर्गूकोंदल
दुर्गूकोंदल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां कृर्षि विभाग मे आरटीआई के तहत मांगी गई जानकारी देने में संबंधित अधिकारी टालमटोल करते नजर आ रहे हैं। आवेदक का आरोप है कि विभाग के अधिकारी नकद फीस लेने से साफ इनकार कर रहे हैं और बार-बार चालान के माध्यम से भुगतान करने बोल रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार, आवेदक जब भी जानकारी लेने कार्यालय पहुंचता है, उसे अलग-अलग बहाने बनाकर वापस भेज दिया जाता है।
क्या कहता है कानून?
आरटीआई अधिनियम के तहत आवेदक को जानकारी पाने का अधिकार है, और फीस जमा करने के लिए नकद, पोस्टल ऑर्डर, डिमांड ड्राफ्ट जैसे विकल्प भी मान्य हैं। ऐसे में केवल चालान के लिए मजबूर करना सवाल खड़े करता है।
बड़ा सवाल
क्या अधिकारी जानबूझकर जानकारी देने से बच रहे हैं?
क्या यह आम लोगों को आरटीआई से हतोत्साहित करने की रणनीति है?
आवेदक का आरोप
मैं कार्यालय गया, लेकिन हर बार चालान का बहाना बनाकर मुझे लौटा दिया गया। जानकारी देने में जानबूझकर देरी की जा रही है।”
अब क्या होगा?
यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो मामला उच्च अधिकारियों और सूचना आयोग तक पहुंच सकता है।
आर,एल,कुलदीप की खबर…






