भोपालपटनम ब्लॉक के चार पंचायतों में उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर व चूल्हा वितरण, महिलाओं में दिखी खुशी,,
,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,
भोपालपटनम,,,,,,,,,
बीजापुर जिले के अंतर्गत भोपालपटनम ब्लॉक के ग्राम पंचायत अटूक पल्ली, भद्रकाली, चंदूर तथा कोत्तूर तारलागुड़ा में प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को गैस सिलेंडर एवं गैस चूल्हा वितरित किया गया।
यह वितरण कार्यक्रम जनपद अध्यक्ष सरिता कुडेम के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं हितग्राही उपस्थित रहे। योजना का लाभ मिलने पर महिलाओं में विशेष उत्साह देखा गया। ग्रामीण महिलाओं ने कहा कि गैस कनेक्शन मिलने से अब धुएं से राहत मिलेगी और रसोई कार्य आसान होगा।
इस अवसर पर सरपंच संघ के अध्यक्ष सुरेश यालाम सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ग्रामीण परिवारों, विशेषकर महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है।
कार्यक्रम के दौरान हितग्राहियों को योजना के महत्व तथा सुरक्षित गैस उपयोग की जानकारी भी दी गई। ग्रामीणों ने इस पहल के लिए जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया।





