Tuesday, April 21, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ ग्राम गोल्लागुड़ा में मां दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 18 अप्रैल से, तीन...

ग्राम गोल्लागुड़ा में मां दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 18 अप्रैल से, तीन दिवसीय आयोजन की तैयारियां पूर्ण,,,,,,,, ,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

0
20

ग्राम गोल्लागुड़ा में मां दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 18 अप्रैल से, तीन दिवसीय आयोजन की तैयारियां पूर्ण,,,,,,,,

,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

भोपालपटनम,,,
भोपालपटनम ब्लॉक के ग्राम गोल्लागुड़ा में मां दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य धार्मिक आयोजन 18 अप्रैल से प्रारंभ होने जा रहा है। यह पावन कार्यक्रम शनिवार सुबह से शुरू होकर 20 अप्रैल तक तीन दिनों तक श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न होगा।
समिति द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, तीनों दिनों तक मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना, हवन, आरती एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर क्षेत्र सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
आयोजन समिति ने आने वाले सभी भक्तों के लिए विशेष भंडारे की व्यवस्था की है। समिति का कहना है कि जब तक प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम चलेगा, तब तक प्रतिदिन भंडारे का आयोजन किया जाएगा, ताकि सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप भोजन उपलब्ध कराया जा सके।
धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सक्रिय सहभागिता को देखते हुए समिति ने विशेष व्यवस्थाएं की हैं। महिलाओं एवं पुरुषों दोनों के सहयोग से कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
गौरतलब है कि पिछले कई वर्षों से मंदिर निर्माण एवं संबंधित कार्य प्रगति पर थे, जो अब क्षेत्रवासियों और भक्तों के सहयोग से पूर्ण होने जा रहे हैं। मंदिर निर्माण के लिए ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर दान दिया है।
समिति ने समस्त क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मां दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हों और आयोजन को सफल बनाएं। श्रद्धालुओं की उपस्थिति से ही यह धार्मिक अनुष्ठान और अधिक भव्य एवं सफल होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here