Homeछत्तीसगढ़*मोहला---मोहला में सेन जयंती का भव्य आयोजन, चिलमटोला सेन भवन में गूंजा...

*मोहला—मोहला में सेन जयंती का भव्य आयोजन, चिलमटोला सेन भवन में गूंजा “सेन जी महाराज की जय”*

मनीष कौशिक

मोहला—-जिला मुख्यालय मोहला में आज सेन समाज द्वारा चिलमटोला सेन भवन में सेन जी महाराज की जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारी और युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे कार्यक्रम की शुरुआत सेन जी महाराज के छायाचित्र के समक्ष पूजा-अर्चना और सामूहिक जय घोष के साथ की गई पूरे परिसर में भक्ति, सम्मान और उत्साह का माहौल देखने को मिला कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ सदस्यों ने अपने-अपने शब्दों में सेन जी महाराज के जीवन, त्याग, कर्म और समाज के लिए किए गए योगदान का उल्लेख करते हुए सभी को उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी वही मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी सेन समाज के जिला अध्यक्ष राजहंस भारद्वाज ने अपने संबोधन में सेन जी महाराज के विचारों को विस्तार से बताते हुए कहा कि समाज को मजबूत बनाने के लिए एकजुटता और मानवीय सेवा ही सबसे बड़ा मार्ग है कार्यक्रम में युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनीष कौशिक ने भी सेन जी महाराज के जीवन, दर्शन और ऐतिहासिक महत्व पर विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की वहीं मोहला ब्लॉक अध्यक्ष हेतराम भारद्वाज ने भी अपने संक्षिप्त किन्तु प्रभावशाली संबोधन में महाराज जी की शिक्षाओं को आज के समय में अत्यंत आवश्यक बताया अंत में उपस्थित सदस्य ब्लॉक सचिव मेघनाथ भारद्वाज, मुकेश भारद्वाज, गोपाल कौशिक, मदन ठाकुर, संतोष श्रीवास, विजय भारद्वाज, कृष्ण शांडिल्य, कृष्ण कौशिक, अमर श्रीवास, जय सिंह श्रीवास, गेंदालाल श्रीवास, रोहित श्रीवास, मनसुका कौशिक, दीपक ठाकुर, प्रकाश श्रीवास, ईश्वर ठाकुर, नोहर श्रीवास, सभी सदस्यों ने जोरदार“सेन जी महाराज की जय” के साथ कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न किया।

About The Author

आपकी राय

Sorry, there are no polls available at the moment.
- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES