Thursday, April 16, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ नक्सल मुक्त बस्तर में व्यापार-उद्योग के नए अवसर, भोपालपटनम में चेंबर पदाधिकारियों...

नक्सल मुक्त बस्तर में व्यापार-उद्योग के नए अवसर, भोपालपटनम में चेंबर पदाधिकारियों की बैठक।,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

0
14

नक्सल मुक्त बस्तर में व्यापार-उद्योग के नए अवसर, भोपालपटनम में चेंबर पदाधिकारियों की बैठक।,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

व्यापारियों की एकता, सदस्यता अभियान और जीएसटी समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा।

भोपालपटनम। बस्तर के अंतिम छोर भोपालपटनम में बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र में नक्सल मुक्त होने के बाद व्यापार और उद्योग की संभावनाओं पर व्यापक चर्चा की गई। बैठक में चेंबर के अध्यक्ष श्याम सोमानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विमल बोथरा, उपाध्यक्ष राजकुमार दडवानी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। स्थानीय व्यापारी संघ ने अतिथियों का स्वागत करते हुए व्यापारियों से जुड़े मुद्दों और क्षेत्रीय विकास पर सुझाव प्रस्तुत किए।
बैठक को संबोधित करते हुए चेंबर अध्यक्ष श्याम सोमानी ने कहा कि बस्तर अब नक्सल प्रभाव से मुक्त हो चुका है, जिससे व्यापार और उद्योग के नए अवसर तेजी से खुलेंगे। उन्होंने कहा कि इस बदलते माहौल में व्यापारियों को एकजुट होकर संगठित शक्ति के रूप में कार्य करना होगा। आपसी सहयोग, पारदर्शिता और संगठन की मजबूती से ही क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। उन्होंने व्यापारियों से नए सदस्य जोड़कर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान करते हुए सदस्यता अभियान चलाने का भी संकल्प दिलाया।
इस दौरान व्यापारियों ने जीएसटी से संबंधित समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष विमल बोथरा ने कहा कि जीएसटी नियमों की जटिलताओं के कारण छोटे और मध्यम व्यापारी परेशान हैं। इस समस्या के समाधान के लिए बीजापुर जिले में विशेष कार्यशाला आयोजित करने की घोषणा की गई, जिसमें जीएसटी अधिकारियों द्वारा व्यापारियों को जीएसटी नियमों की जानकारी दी जाएगी और उनकी शंकाओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को नियमों की सही जानकारी मिलने से अनावश्यक परेशानियां कम होंगी।
बैठक में व्यापारियों की एकता और संगठन को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। चेंबर पदाधिकारियों ने कहा कि व्यापारियों की सामूहिक शक्ति से क्षेत्र में निवेश, परिवहन, भंडारण और नए उद्योगों की संभावनाएं बढ़ेंगी। साथ ही स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने के लिए समन्वित प्रयास करने की आवश्यकता बताई गई।
बैठक के बाद चेंबर अध्यक्ष ने मां भद्रकाली मंदिर में दर्शन कर क्षेत्र की समृद्धि की कामना की। उन्होंने व्यापारियों से संगठन के साथ जुड़कर क्षेत्र के आर्थिक विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
इस अवसर पर बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष मोहम्मद इरशाद खान, बीजापुर से चेंबर मंत्री नरेश राठी, भोपालपटनम व्यापारी संघ के अध्यक्ष प्रेम कुमार, तेज नारायण सिंह,जी. मुरली, अनिल जनम, रामू गुप्ता, मुरली चांडक, पी. श्रीनिवास, पी. राजेश, मिनाज अहमद, संजय सिंह, पी. नंदूकुमार, मद्देड से चित्तापुरी पुरुषोत्तम, हेमंत तिवारी, चित्तापुरी प्रवीण, पी. सचिन, पी. वेंकटेश सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here