Tuesday, May 12, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home Kanker प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया जिला जेल का निरीक्षण।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया जिला जेल का निरीक्षण।

0
30

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया जिला जेल का निरीक्षण।

कांकेर:-

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश और अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री संजीव कुमार टामक ने आज जिला जेल कांकेर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बंदियों से वार्तालाप कर उनकी समस्याओं को सुना तथा उन्हें विधिक अधिकारों की जानकारी प्रदान की। साथ ही बंदियों के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के महत्व को रेखांकित करते हुए नियमित व्यायाम एवं संतुलित दिनचर्या अपनाने पर विशेष जोर दिया। इस अवसर पर जेल में उपलब्ध भोजन एवं पेयजल की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया तथा गुणवत्ता एवं स्वच्छता बनाए रखने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिला प्रधान एवं सत्र न्यायाधीश ने निर्देशित किया कि जिन बंदियों के पास अधिवक्ता उपलब्ध नहीं हैं, उन्हें निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान की जाए, जिससे वे न्याय से वंचित न रहें। इसके अतिरिक्त उन्होंने जेल की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने पर बल दिया, जिससे बंदियों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जा सके। इस अवसर पर श्री पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री भास्कर मिश्र, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती शांति प्रभु जैन और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरेश मंडावी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here