*मोहला मानपुर–वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाय.पी. सिंह की रणनीति ने हिलाया नक्सली तंत्र कोहकाटोला जंगल में पुलिस की जबरदस्त दबिश नक्सली हथियार-सामान छोड़कर भागे! INSAS राइफल समेत भारी मात्रा में सामग्री बरामद*

0
18

मनीष कौशिक

मोहला–मानपुर—-पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोहकाटोला जंगल क्षेत्र में चलाए गए संयुक्त सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने नक्सलियों को घेराबंदी में लेने का प्रयास किया, लेकिन घने जंगल और पहाड़ी क्षेत्र का फायदा उठाकर नक्सली मौके से भाग निकले। हालांकि पुलिस टीम को घटनास्थल से नक्सलियों द्वारा छोड़ा गया हथियार व भारी सामग्री मिली है क्या-क्या बरामद हुआ?01 इंसास राइफल (बॉडी नंबर 16799802 मैगजीन सहित 15 नग जिंदा कारतूस पावर बैंक दवाइयां बैग खाद्य सामग्री दैनिक उपयोग की अन्य सामग्री आत्मसमर्पित नक्सलियों ने जानकारी दी कि यह राइफल महिला नक्सली कमांडर हिड़मे मरकाम के पास रहती थी। उल्लेखनीय है कि यह राइफल वर्ष 2010 में जिला कांकेर के थाना दुर्गकोंडल क्षेत्र के ग्राम भुस्की से नक्सलियों द्वारा लूटी गई थी पुलिस अभियान की बड़ी सफलता राजनांदगांव रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री बालाजी राव सोमावार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री वाय.पी. सिंह (भा.पु.से.) के नेतृत्व में जिला पुलिस लगातार नक्सल विरोधी अभियान चला रही है। इसी क्रम में 15 मार्च 2026 को थाना औंधी क्षेत्र में सूचना मिली कि 4–5 नक्सली हथियार लेकर क्षेत्र में मौजूद हैं।सूचना मिलते ही थाना स्टाफ, सीएएफ, डीआरजी और कांकेर पुलिस के डीआरजी बल को संयुक्त रूप से जंगल में रवाना किया गया। सर्चिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधि दिखने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की, लेकिन नक्सली अंधेरे व जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए।इन नक्सलियों पर मामला दर्ज राजे, मंगेश, हिड़मे एवं अन्य के विरुद्ध निम्न धाराओं में प्रकरण दर्ज विधि विरुद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम धारा 10, 13, 18, 20, 38(1)(2)आर्म्स एक्ट धारा 25, 27आगे क्या?पुलिस द्वारा क्षेत्र में सर्चिंग अभियान तेज कर दिया गया है। फोर्स लगातार जंगलों में गश्त कर रही है और फरार नक्सलियों की तलाश जारी है।जिला पुलिस के इस एक्शन से नक्सलियों में जोरदार हड़कंप मचा हुआ है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here