उनके वाहन के साथ टक्कर के साथ , उन्हें मिलती रही है धमकियां
मुक्ति मोर्चा एवं पार्टी के चिंतित पदाधिकारी ने फिर से सौंपी ज्ञापन

कहा- संवेदनसील माहौल में जनहित कार्यों के लिए सक्रिय नवनीत के लिए सुरक्षा क्यों नहीं?

जगदलपुर। पूरे बस्तर संभाग में लगातार जनमुद्दो को लेकर जमीनी स्तर पर सक्रिय बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के मुख्य संयोजक एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के बस्तर संभाग अध्यक्ष श्री नवनीत चाँद की सुरक्षा को लेकर लगातार चिंतित जगदलपुर, बस्तर एवं चित्रकूट विधानसभा के मंडल अध्यक्षों ने साथ मिलकर छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग, पुलिस महानिदेशक, बस्तर रेंज आईजी, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक बस्तर को रिमाइंडर ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञात हो कि बस्तर में राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में लगातार सक्रिय एवं बस्तर के हर विषय मुद्दों पर मुखर होकर अपनी बात कहने वाले श्री नवनीत मुक्ति मोर्चा के प्रमुख संयोजक हैं एवं वे राजनीतिक पार्टी जनता कांग्रेस के संभागीय अध्यक्ष जो बस्तर के विभिन्न जिलों मैं सक्रिय है । आए दिन अपनी गतिविधियों को लेकर श्री नवनीत बस्तर के अलग-अलग जगह में दौरा करते हैं उसमें से कई संवेदनशील और दूरस्थ एवं बीहड़ गांव क्षेत्र भी है । सौंपे गए उक्त ज्ञापन में पार्टी पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से कहा कि बस्तर संभाग देश के सबसे संवेदनशील एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में से एक है, जहाँ जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रहना कई बार गंभीर सुरक्षा जोखिम से जुड़ा होता है।

उन्होंने कहा कि श्री नवनीत चाँद लगातार जल-जंगल-जमीन, खनिज संपदा में स्थानीय अधिकार, युवाओं को रोजगार तथा औद्योगिक नीतियों में पारदर्शिता जैसे विषयों पर आवाज उठाते रहे हैं।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि विगत वर्ष दंतेवाड़ा में उनकी गाड़ी को अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारने की घटना हुई थी। वहीं 17 दिसंबर 2025 को बचेली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एनएमडीसी गेट के सामने असामाजिक तत्वों द्वारा कार्यक्रम में हस्तक्षेप कर उन्हें देख लेने की धमकी भी दी गई थी।
इसके अलावा तोकापाल ब्लॉक में एनएमडीसी रेलवे साइडिंग परियोजना के दौरान स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन में भी उन्हें अप्रत्यक्ष धमकियों का सामना करना पड़ा है।
ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि वर्तमान समय में बस्तर के ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक एवं धार्मिक तनाव की स्थिति भी देखी जा रही है।

ऐसे संवेदनशील माहौल में जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रहने वाले नेता की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है।
बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा ने मांग की है कि श्री नवनीत चाँद की Threat Assessment Report तैयार कर उन्हें शासकीय सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे निर्भय होकर बस्तर के जनहित के मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद कर सकें। इस दौरान बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जें के पदाधिकारी के रूप में मेहताब सिंह, कमल बघेल, नीलांबर भद्रे, प्रिया यादव, संतु कश्यप, हिमांशु आनंद, अलका नादान, निहारिका सिंह, सूरज कश्यप, नरपति बघेल, पकलू कश्यप, गायत्री ठाकुर, लकी राम बघेल, रामू नाग, जेतू राम बघेल, जॉन आकाश, राम बघेल, अजय सोनी, संतोष सिंह,बाली कश्यप आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे






