मनीष कौशिक
मोहला—छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग में महिलाओं के उत्पीड़न से संबंधित प्राप्त प्रकरणों की सुनवाई 11 मार्च 2026 को आयोग की गठित न्यायपीठ द्वारा की जाएगी। जिसकी अध्यक्षता आयोग की अध्यक्ष डॉ. श्रीमती किरणमयी नायक करेंगी। न्यायपीठ में सदस्य श्रीमती ओजस्वी मंडावी तथा श्रीमती लक्ष्मी वर्मा भी शामिल रहेंगी आयोग द्वारा दुर्ग संभाग के अंतर्गत आने वाले जिलों दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी तथा खैरागढ़-छुईखदान-गंडई से प्राप्त मामलों की एक साथ सुनवाई आयोजित की जा रही है। जिसमें मोहला-मानपुर- अंबागढ़ चौकी के 07 प्रकरण शामिल हैं सुनवाई प्रेरणा सभा कक्ष, बालगृह परिसर, महिला एवं बाल विकास कार्यालय, दुर्ग में आयोजित होगी। प्रकरणों की सुनवाई प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होगी। इस दौरान कुल 112 प्रकरणों की सुनवाई निर्धारित की गई है। आयोग ने संबंधित पक्षकारों को निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के लिए सूचना तामील कराई है।

