Friday, May 1, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home जगदलपुर बस्तर पुलिस का नशे के विरुद्ध बड़ा प्रहार,नशे के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही...

बस्तर पुलिस का नशे के विरुद्ध बड़ा प्रहार,नशे के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही में लाखों के नशीले पदार्थ जब्त

0
56

थाना प्रभारी लीलाधर राठौर की सख्ती से नशे के सौदागर पर बड़ी चोट, 12.86 लाख की नशीली कैप्सूल जप्त

जगदलपुर। बस्तर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बोधघाट पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में तथा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लीलाधर राठौर के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल के साथ एक आदतन आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

मुखबिर की सूचना पर मिशन ग्राउंड स्कूल के पीछे से आरोपी मोहम्मद सिराज को घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी में उसके कब्जे से ट्रामोडोल स्पास्मो प्रॉक्सीवोन की 240 नग नशीली कैप्सूल (वजन 160.8 ग्राम), जिसकी खुदरा कीमत लगभग 12 लाख 86 हजार रुपये है, जप्त की गई।

आरोपी पूर्व में भी NDPS एक्ट के मामले में जेल जा चुका है।

थाना प्रभारी लीलाधर राठौर की सतर्कता, त्वरित निर्णय क्षमता और सख्त कार्यशैली के चलते यह कार्रवाई संभव हो सकी। उनकी अगुवाई में टीम ने नशे के कारोबार पर करारा प्रहार करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट की धारा 21(बी) के तहत न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा।

यह कार्रवाई नशे के सौदागरों के लिए कड़ा संदेश है कि बस्तर पुलिस के रहते अवैध नशे का कारोबार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here