

महासमुंद मे आज प्रदेश के पर्यटन , संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल के फालो में लगी वाहन पलटने से एक सीएएफ का आरक्षक प्रदीप कुमार घायल हो गया..घायल आरक्षक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया चल रहा है जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर ईलाज के लिए रायपुर रिफर कर दिया गया है.. बता दे की नेशनल हाईवे 53 पर तुमगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडार काष्ठागार के पास यह घटना शाम के वक़्त घटित हुई है..जहाँ पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर सिरपुर गये थे और लौटते समय यह हादसा हुआ है..।



