मनीष कौशिक
जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी –राजस्व और खनिज विभाग के संरक्षण मे खनिज माफियो के हौसले इतने बुलंद है कि मुरूम की तस्करी के लिए बालक बालिकाओं के संवेदनशील माने जाने वाले एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की विशालकाय दीवार को ही तोड़ डाला गया है। इधर खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के अंबागढ़ चौकी नगर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए बनाई जा रही सीसी रोड निर्माण में मोहला मानपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोपलिनचुवा के राजस्व भूमि से सैकड़ो ट्रिप मुरूम की तस्करी कर ली गई है। मामले में जहां सैकड़ो ट्रिप मुरूम की रॉयल्टी के रूप में शासन को चूना लगाया गया है वही एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की सुरक्षा में ठेकेदार के मरूम तस्करों ने बुलडोजर चला दिया है।

उल्लेखनीय है कि राजीव गांधी चौक से अस्पताल तक 49 लाख रुपए के लागत से बनने वाले सीसी रोड निर्माण कार्य में भारी अनियमितता के साथ साथ आवासीय विद्यालय एकलव्य मे अध्यनरत छात्र-छात्राओं की सुरक्षा मे सेद मारने की बेहद संगीन मामला उजागर हुआ है। खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के अंबागढ़ चौकी नगर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सीसी रोड निर्माण के लिए बीते कई दिनों से दर्जनों हाईवा वाहनों के माध्यम से मोहला मानपुर विधानसभा क्षेत्र के गोपलिनचुआ गांव के सरहद मे स्थित पहाड़ी खोदकर दिन-रात अवैध मुरुम उत्खनन किया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि यह पूरा उत्खनन बिना किसी वैध अनुमति और बिना रॉयल्टी चुकाए किया जा रहा है, जिससे शासन को अब तक लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो चुका है। इस अवैध खनन में राजस्व और खनिज विभाग की भूमिका बेहद संदिग्ध बताई जा रही है। खनिज तस्करों के हौसले इतने बुलंद है कि मुररूम कि तस्करी के लिए अंबागढ़ चौकी नगर में संचालित संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के दीवार को बुलडोजर से तोड़ दिया है।
कांग्रेसी के लिए भाजपा नेता करवा रहा है तस्करी-चोर चोर मौसेरा भाई का कहावत यहा चरितार्थ हो रहा है 49 लाख रुपए की लागत से बन रहे सीसी रोड निर्माण का ठेका दुर्ग के किसी बघेल को दिया गया है जो अपने आप को कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री का रिश्तेदार बताता है जिसके लिए अवैध मुरूम खुदवाने का जिम्मा मोहला निवासी भाजपा नेता हिमांशु के द्वारा कराने की बात ग्रामीणों ने बताया। इधर निर्माण के आड़ में खेत और गड्ढे को पाटने अवैध रूप से पहाड़ी को खोदकर मुरूम निकाला जा रहा है। नियमों के अनुसार मुरुम उत्खनन के लिए खनिज विभाग की अनुमति और रॉयल्टी भुगतान अनिवार्य है, लेकिन यहां खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही अवैध खुदाई छुट्टी के दिन और रात को किया जा रहा है जिसमें दर्जनों हाईवा वाहनो की आवाजाही लगातार जारी है, जिससे पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। संबंधित राजस्व व खनिज विभाग सख्त कार्रवाई करने के बजाय कुंभकर्णी नींद में सोया हुआ है।
बाउंड्री वॉल में चलाया गया बुलडोजर-सीसी रोड निर्माण में खेत और गड्ढे को पाटने गोपलिनचुआ गांव के राजस्व भूमि से वन विभाग के पहाड़ी सीपीटी तक वैध मुरूम खोद कर जहां लाखों रुपए की रॉयल्टी चोरी की गई है वही खनिज माफियाओं ने बिना किसी प्रशासनिक आदेश के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का बाउंड्री बाल को बुलडोजर से तोड़ दिया है बताया गया कि यहां 400 बालिका और 400 बालक संयुक्त विद्यालय में अध्यनरत है जिनकी सुरक्षा पर बेहद बडा सेद लगाया गया है जिसके कारण यहां अध्यनरत छात्र-छात्राएं असुरक्षित हो गए हैं।
प्रशासनिक अधिकारियों को बता चुके हैं प्राचार्य-मोहला एवं मानपुर का संयुक्त आवासीय विद्यालय एकलव्य आदर्श विद्यालय भवन के अभाव में अंबागढ़ चौकी नगर में संचालित है यहां पदस्थ प्राचार्य थान सिंह कारटे , तथा प्रमोद प्रकाश ने दीवार तोड़े जाने की जानकारी उच्च प्रशासनिक अधिकारियों को बता चुके हैं परंतु मुरूम की तस्करी के लिए शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने को लेकर अब तक अधिकारी किसी भी तरह का एक्शन नहीं ले पाए हैं।
सरपंच सचिव के मना करने पर भी खोद डाली गई राजस्व भूमि-ग्राम पंचायत गोपलिनचुवा के सरपंच सचिव ने हरिभूमि को जानकारी देते हुए बताया कि पोकलेन मशीन से राजस्व भूमि से मुरुम खोदने की जानकारी मिलने पर उनके द्वारा मना किया गया परंतु खनिज माफियाओं द्वारा उनकी अनदेखी करते हुए बेधड़क होकर सैकड़ो ट्रिप मुरुम का खनन कर लिया गया।






