Sunday, May 3, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ *रुढ़ि जन्य परंपरागत आदिवासी समाज ने नेशनल पार्क क्षेत्र में  दस सूत्रीय...

*रुढ़ि जन्य परंपरागत आदिवासी समाज ने नेशनल पार्क क्षेत्र में  दस सूत्रीय मांगों के साथ भरी हुंकार*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,*बीजापुर जिले के भोपाल पटनम से दीपक मरकाम की खबर*

0
2

*रुढ़ि जन्य परंपरागत आदिवासी समाज ने नेशनल पार्क क्षेत्र में  दस सूत्रीय मांगों के साथ भरी हुंकार*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,*बीजापुर जिले के भोपाल पटनम से दीपक मरकाम की खबर*

बीजापुर, भोपाल पटनम 01 मई 2026

 

*रूढ़ि जन्य परंपरागत सर्व आदिवासी समाज नेशनल पार्क क्षेत्र सेंड्रा ग्राम एडापल्ली में 01 मई 2026 को एक दिवसीय सामाजिक सांस्कृतिक संवैधानिक वैचारिक ज्वलंत समस्याओं के समाधान के लिए आम सभा आयोजित किया गया जिसमें सर्व प्रथम रूढ़ि जन्य परंपरागत पटेल पुजारी वडडे गुनिया पेरमा गायता द्वारा ग्राम देवताओं का पूजा अर्चना कर अतिथियों द्वारा संविधान दाता डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के छाया चित्र पर पारंपारिक हल्दी चन्दन द्वीप प्रज्ज्वलित कर जय संविधान जय सेवा जय जोहार सेवा जोहार जय नेशनल पार्क के नारों के के साथ कार्यक्रम की शादी की तत्पश्चात नेशनल पार्क कार्यक्रम आयोजन समिति के समाज प्रमुखों सदस्यों द्वारा मुख्य अतिथि एवं जिला अध्यक्ष तरुमाल अशोक तलांडी जी का हल्दी चन्दन एवं पीला गमछा से स्वागत करते हुए वहां से विशिष्ट अतिथि, कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य मडे दिनेश व विशिष्ट अतिथियों समाज प्रमुखों तिरूमाल नरेंद्र बुरका प्रदेश उपाध्यक्ष एवं हमर राज पार्टी के जिलाध्यक्ष, डाक्टर बी आर पुजारी, तिरूमाल बी एस नागेश संरक्षक, तिरुमाल दशरथ कश्यप भतरा समाज जिलाध्यक्ष, डाक्टर शोभित, तिरूमाल संतोष यालम सरपंच सेंड्रा, तिरूमाल इगुसियस तिर्की कूडुक उरांव समाज जिलाध्यक्ष बीजापुर, तिरूमाल दीपक मरकाम समाज प्रमुख मददेड, तिरुमाल रामलाल मेट्टा समाज प्रमुख सेंड्रा तिरूमाल दिनेश मडे जनपद सदस्य एवं अन्य समाज प्रमुखों का स्वागत किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अशोक तलांडी ने कहा कि अब तक इस क्षेत्र में शासन की योजनाएं शुन्य है क्यों न अब हम सब मिलकर शासन का योजनाओं का लाभ लेना सबसे पहले तो वहां के जनता से अपील किए कि जब कभी भी सर्वे होता है बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए और हाल में महत्वपूर्ण जनगणना सर्वे हो रही है। हम पुरखों से यहां रह जल जंगल जमीन बोली भाषा रीति रिवाज नेंग टोटम व्यवस्था को मानने वाले और परंपराओं प्राकृतिक को संजोए रखे आदिवासियों को निश्चित रूप से इस जनगणना में आदिवासी धर्म, अपनी जाति व बोली लिखवाना आवश्यक है। साथ ही साथ ( बस्तर मुन्ने) सर्वे में भी सहयोग आवश्यक करिए ऐसे आवश्यक सर्वे से वंचित होने से नपा तुला नुकसान अपने को होगा शासन का योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा तलांडी ने स्वास्थ्य शिक्षा पेयजल आपूर्ति पर जोर देते शासन प्रशासन 10 सूत्रीय मांगों की ज्ञापन सौंपा,,

 

*केन्द्र सरकार हो या राज्य सरकार यह अत्यंत जनहित के 10 बिन्दुओं को अमल लाकर त्वरित निराकरण करें अन्यथा समाज उग्र आंदोलन करेगी जिसके जिम्मेदार शासन प्रशासन की होगी वहां उपस्थित अतिथियों समाज प्रमुखों ने भी अपने सार गर्भित उद्बोधन में हाल के जनगणना में आदिवासी धर्म अपनी जाति, बोली अंकित कराते हुए बस्तर मुन्ने सर्वे में भाग लेवे तथा हम सब को मिलकर स्वास्थ्य शिक्षा पेयजल मुलभूत आवश्यकताओं को जल्द से जल्द पूर्ण करने पर जोर दिया कार्यक्रम में उपस्थित मैक संचालक तिरूमाल तलांडी कांतैया एवं कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे दिनेश मडे जनपद सदस्य ने वहां की ज्वलंत मुद्दों को उठाया और कहा कि हमें आपार खुशी हुई कि रूढ़ि जन्य परंपरागत सर्व आदिवासी समाज के नेतृत्व में हमारे अति संवेदनशील नेशनल पार्क क्षेत्र में पूरकों से इस प्रकार की सामाजिक सांस्कृतिक संवैधानिक वैचारिक मूल भूत आवश्यकताएं पूरी करने कभी इतनी बड़ी सभा नहीं हुई यह पहली बार है।

रूढ़ि जन्य परंपरागत सर्व आदिवासी के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व मे एवं गोंड समाज,मुरिया समाज दोरला समाज परधान समाज हल्बा समाज माडिया समाज भतरा समाज कूडक उरांव समाज समाज प्रमुखों डाक्टर पुजारी ने अपने उद्बोधन में स्वास्थ्य के संदर्भ में ज़ोर देते कहा कि स्वास्थ्य से संबंधित जैसे भी समस्या हो प्रथम दृष्टया मितानिन, नर्स,एम पी डब्ल्यू डाक्टर को बताइए या सीधे मुझे हर हाल में हमारी पूरी कोशिश होगी कि स्वास्थ्य लाभ देयेंगे वहीं नरेंद्र बुरका ने रूढ़ि जन्य परंपरागत पर आधारित द्वारा नेशनल पार्क क्षेत्र के 60 गांवों के माता बहनों युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम कुछ कारणों से सामाजिक संगठन को मजबूत करने में वंचित रहे पर अब समय आ गया मावा नाटे मावा राज स्थापित करने का वहीं बी एस नागेश संरक्षक ने विशेष कर शिक्षा के बिना हम अधूरे हैं के नारे के साथ सभी को अनिवार्यतः शिक्षा ग्रहण करने कहा सभा को इगुसियस तिर्की,मेटटा रामलाल संतोष यालम सरपंच सेंड्रा, ने भी संबोधित किया और सेवा जोहार जय सेवा बूढ़ा देव के जयकारों के साथ सभा की समाप्ति की घोषणा की*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here