Saturday, May 2, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ *मोहला मानपुर–मुक़बाधिर पीड़िता से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार*

*मोहला मानपुर–मुक़बाधिर पीड़िता से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार*

0
53

मनीष कौशिक मोहला

मोहला मानपुर—डोंगरगांव जंगल क्षेत्र में मुक़बाधिर पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में औंधी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक वाय.पी. सिंह के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी.सी. पटेल तथा एसडीओपी प्रशांत कुमार पैकरा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया लतिका नाग ने थाना औंधी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 9 दिसंबर को पीड़िता, आरोपी अलीराम नुरोटी और एक अन्य व्यक्ति गीता प्रसाद गाय–बैल चराने जंगल गए थे। इसी दौरान आरोपी ने पीड़िता को अकेला पाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी मुक़बाधिर पीड़िता ने इशारों के माध्यम से अपनी भाभी और परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद मामला थाना औंधी में दर्ज किया गया। पुलिस ने प्रार्थिया की निशानदेही पर घटनास्थल का निरीक्षण किया, पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया तथा दोनों के घटना समय के कपड़े जब्त किए। गवाहों और परिजनों के बयान भी दर्ज किए गए आरोपी अलीराम नुरोटी (45 वर्ष), निवासी डोंगरगांव को आज शाम 7:30 बजे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। न्यायालय द्वारा जेल वारंट जारी किए जाने के बाद उसे जिला जेल राजनांदगांव भेज दिया गया पूरे प्रकरण में थाना औंधी पुलिस टीम की त्वरित और प्रभावी कार्यवाही की सराहना की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here