‘जन-विरोधी रजिस्ट्री नियमों’ के खिलाफ बस्तर में उठी तेज आवाज
आम आदमी पार्टी बस्तर जिला इकाई ने आज गोल बाजार चौक, जगदलपुर में भाजपा सरकार द्वारा लागू किए गए जन-विरोधी रजिस्ट्री नियमों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा के वित्त मंत्री के खिलाफ पुतला दहन कर कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ के गरीब, मजदूर एवं भूमिहीन परिवारों के हित में आवाज बुलंद की।

आप नेता समीर खान कहा –
“भाजपा सरकार द्वारा रजिस्ट्री में बनाए गए नए नियम गरीबों की जमीन खरीदने की क्षमता को समाप्त करने वाले हैं। भूमिहीन छत्तीसगढ़ के मजदूर वर्ग के लिए जमीन खरीदना पहले ही कठिन था, अब बढ़े हुए शुल्क और कठोर नियम उनके अधिकार छीन रहे हैं। डबल इंजन की सरकार सिर्फ पूंजीपतियों को लाभ दिला रही है।”
उन्होंने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ में 223–300 एकड़ जमीन खरीदने वाले कौन नेता हैं, इसको भाजपा सरकार सार्वजनिक करे।
“जब भूमिहीन 1000 स्क्वायर फीट जमीन खरीदने की सोच भी नहीं पा रहे, तब भाजपा के बड़े नेता हजारों एकड़ जमीन कैसे खरीद लेते हैं?” – समीर खान

आम आदमी पार्टी नेता तांती राम ने कहा –
“बस्तर जैसे अंदरूनी क्षेत्रों में किसान और मजदूर रोज कमाते और रोज खाते हैं। उनके लिए रजिस्ट्री के अत्यधिक शुल्क भरना असंभव है। जमीन खरीद पाना गरीब परिवारों के जीवनभर की बचत का मामला होता है, ऐसे में भाजपा सरकार द्वारा नए नियम लागू करना पूरी तरह जन-विरोधी कदम है।”
महिला नेता I. आरती पटनायक ने कहा –
“महिलाएं अपने घर परिवार के लिए पैसे जोड़-जोड़ कर छोटा सा मकान बनाने का सपना देखती हैं। 1000 स्क्वायर फीट जमीन खरीदना भी मुश्किल हो गया है। भाजपा सरकार पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए गरीबों के अधिकार छीन रही है। महिलाएं इस अन्याय को कतई स्वीकार नहीं करेंगी।”
समीर खान ने आगे कहा –
“छत्तीसगढ़ में भाजपा की डबल इंजन सरकार मनमानी पर उतारू है। एक तरफ किसान मंडियों में धान बेचने के लिए परेशान हैं—न टोकन मिल रहा, न खरीदी हो रही; दूसरी तरफ सरकार नए-नए नियम लाकर गरीब और मजदूर वर्ग पर बोझ बढ़ा रही है। जबकि बड़े उद्योगपतियों और बिल्डरों को जमीन खरीदने के लिए खुली छूट दी जा रही है।”
निष्कर्ष
आम आदमी पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार जन-विरोधी रजिस्ट्री नियम वापस नहीं लेती, तो आगामी दिनों में बस्तर से राजधानी तक बड़ा आंदोलन चलाया जाएगा।
इस पुतला दहन वह कार्यक्रम में मौजूद, आप नेता समीर खान, दनती राम पोयम, जोगां,राकेश कश्यप, सुकलु मरकाम,मुकेश लहरे, आरती पटनायक, शंकर, बुधराम , चित् राम, संजय, ओर भी कई कार्यकर्ता मौजूद थे..
आम आदमी पार्टी
बस्तर जिला, जगदलपुर






