HomeraipurCGPSC-2024 के स्टार्स आज रायपुर में होंगे सम्मानित।

CGPSC-2024 के स्टार्स आज रायपुर में होंगे सम्मानित।

CGPSC-2024 के स्टार्स आज रायपुर में होंगे सम्मानित

 

रायपुर:

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की वर्ष 2024 की राज्य प्रशासनिक सेवा परीक्षा में सफलता का सेहरा बांधने वाले मेधावी अभ्यर्थी आज शनिवार को रायपुर में एक भव्य समारोह में सम्मानित किए जाएंगे। स्वामी विवेकानंद स्टडी सर्कल, रायपुर द्वारा आयोजित “प्रतिभा सम्मान समारोह 2025” में चयनित युवाओं के संघर्ष, लगन और सफलता को केंद्र में रखा गया है।

 

यह गरिमामयी कार्यक्रम शांति नगर स्थित “विमतारा” भवन में दोपहर 2:00 बजे से आरंभ होगा। समारोह में उपस्थित सफल अभ्यर्थि अपने अभिभावकों, परिवारजनों और मित्रों के साथ अपनी इस ऐतिहासिक उपलब्धि की खुशी को साझा भी करेंगे।

 

इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद स्टडी सर्कल के पदाधिकारियों ने अग्रीम में सभी सफल अभ्यर्थियों को उनकी कड़ी मेहनत और सफलता के लिए बधाई दी और कहा कि ये युवा छत्तीसगढ़ के भविष्य की नींव हैं तथा पूरे समाज के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलते हुए ये युवा प्रशासनिक अधिकारी बनकर राज्य की सेवा में एक नई ऊर्जा का संचार करेंगे।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण चयनित अभ्यर्थियों का सम्मान, जिन्हें विशेष रूप से तैयार की गई स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। यह समारोह न केवल एक सम्मान का क्षण है, बल्कि एक ऐसा मंच साबित होगा और आगे की राह के लिए प्रेरणा मिलेगी। कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए संपर्क सूत्र:

करुणानिधि– 8435338747 | संजय वस्त्रकार – 9171827702 से संपर्क कर सकते है।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES