निक्को जायसवाल कंपनी व्दारा सीएसआर मद अंतर्गत कराए गये विभिन्र निर्माण कार्यों की होगी जाँच_…कोयलीबेडा से…..लक्ष्मण दर्रो की खबर_
कोयलीबेडा़ / मेटाबोदेली चारगाँव माइंस क्षेत्र में CSR मद के उपयोग में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं के आरोप सामने आने के बाद अब पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जाँच होगी। निक्को कंपनी द्वारा करोड़ों रुपये के CSR फंड में बंदरबांट किए जाने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
जिला कलेक्टर ने मामले की जांच के लिए आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। निर्देशानुसार अंतागढ़ के अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में विशेष जांच समिति गठित की गई है, जो पूरे खर्च, कार्यों की प्रगति तथा वास्तविक उपयोग की विस्तृत पड़ताल करेगी।
जाँच टीम स्थानीय जनप्रतिनिधियों, क्षेत्र के गायता-पटेल एवं प्रभावित गांवों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में साइट निरीक्षण भी करेगी, ताकि वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके। प्रशासन का कहना है कि जांच में पारदर्शिता और निष्पक्षता को प्राथमिकता दी जाएगी।…..






