Monday, April 20, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home Kanker आप ने किया कृषि विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा – किसानों...

आप ने किया कृषि विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा – किसानों की अनुदान वाली पाइपें 6–7 महीनों से छुपाकर रखने का आरोप….. मिथलेश उसेंडी की रिपोर्ट:-

0
58

आप ने किया कृषि विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा – किसानों की अनुदान वाली पाइपें 6–7 महीनों से छुपाकर रखने का आरोप….

कोयलीबेडा से मिथलेश उसेंडी की रिपोर्ट:-

 

कोयलीबेडा:-

आम आदमी पार्टी के यूथ विंग जिला उपाध्यक्ष बारसू हुपेंडी ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि मेटाबोदेली और चारगांव क्षेत्र में किसानों को अनुदान के तहत मिलने वाली पाइपों को जानबूझकर 6–7 महीनों से छुपाकर रखा गया है। बारसू हुपेंडी का कहना है कि इस पूरे मामले में कृषि विभाग के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत साफ तौर पर दिख रही है, जो भ्रष्टाचार और निजी लाभ की ओर इशारा करता है।

 

ब्लॉक उपाध्यक्ष सुरेंद्र कड़ियाम ने कहा कि यदि पाइपों का वितरण ईमानदारी और पारदर्शिता से किया गया होता तो पात्र किसानों को अब तक उनका हक मिल चुका होता। लेकिन विभागीय कर्मचारियों ने पाइपों को छिपाकर किसानों को भारी नुकसान पहुँचाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी कुछ व्यापारियों के साथ मिलकर इन पाइपों की अवैध बिक्री की तैयारी में थे।

 

आम आदमी पार्टी ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच तथा दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही, पार्टी ने प्रशासन से आग्रह किया है कि सभी पात्र किसानों को उनकी अनुदान की पाइपें तत्काल उपलब्ध कराई जाएँ।

 

आप नेता सुरेश उईके ने कहा कि आम आदमी पार्टी किसानों के हक की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से लड़ेगी और किसी भी तरह के भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर पांच दिवस अंदर माइनिंग प्रभावित क्षेत्र में वितरण नहीं होता है आम आदमी पार्टी कृषि मंत्री का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन करने बाध्य होगी।इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here