फेडरेशन पर लिपिक भारी,,,,,,,,,,,,,
भोपाल पटनम से जर खान की रिपोर्ट,,,,,,,
बीजापुर ,,::::::दिनांक 22/08/2022 से फेडरेशन के बैनर तले आयोजित अनिश्चित कालीन हड़ताल में प्रांताध्यक्ष लिपिक संघ के आह्वान पर प्रदेश के शासन/प्रशासन के रीड की हड्डी कहे जाने वाले बीजापुर जिले के लिपिक उक्त हड़ताल में शामिल नहीं है,।
लिपिकों के हड़ताल में शामिल नही होने के कारण कार्यालयों में दैनिक कार्य सुचारू रूप से संचालित हो रहे हैं,।
जिससे लोगों को बिना किसी परेशानी के आसानी से काम हो रहे हैं, ।
फेडरेशन के अनिश्चित कालीन हड़ताल में लिपिक संघ बीजापुर सम्मिलित नहीं होने के कारण शासन/प्रशासन पर हड़ताल का कोई प्रभाव पड़ता दिखाई नहीं दे रहा है।
इससे प्रतीत होता है, कि फेडरेशन के 104 संगठनों पे अकेला लिपिक संघ भारी है।
प्रवीर बोज्जी जिला अध्यक्ष छ.ग. प्रदेश लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ बीजापुर का कहना है कि लिपिकों का एक मात्र मांग वेतन विसंगति है फेडरेशन के हड़ताल के पूर्व लिपिक संघ के प्रांताध्यक्ष की माननीय मुख्यमंत्री जी में वेतन विसंगति पर सहमति देने के फलस्वरूप जिले के समस्त लिपिक फेडरेशन के हड़ताल से पृथक रहने का निर्णय लिया गया है।
बीजापुर में लगभग सभी कार्यालय नियमित रूप से संचालित ।
