Homeछत्तीसगढ़जिला पंचायत सदस्य लच्छूराम मोडियम ने आश्रम छात्रावासों की अव्यवस्थाओं को लेकर...

जिला पंचायत सदस्य लच्छूराम मोडियम ने आश्रम छात्रावासों की अव्यवस्थाओं को लेकर जताया नाराज़गी,,,,,, ,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

जिला पंचायत सदस्य लच्छूराम मोडियम ने आश्रम छात्रावासों की अव्यवस्थाओं को लेकर जताया नाराज़गी,,,,,,

,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

कहा भैरमगढ़ मंडल संयोजक शिव समरथ और अधीक्षक ने मिलकर किया आदवाड़ा आश्रम में 2 लाख 25 हजार रुपये का

बीजापुर,,,,,,,
बीजापुर जिले के जांगला जिला पंचायत क्षेत्र के सदस्य लच्छूराम मोडियम ने 24 सितंबर 2025 को भैरमगढ़ ब्लॉक के इतामपारा, गुडसाकल, बिरियाभूमि और आदवाड़ा आश्रमों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आश्रमों की अव्यवस्थाओं पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि निरीक्षण के दौरान आदवाड़ा आश्रम में केवल 6 बच्चे मौजूद थे, जबकि वहां 50 बच्चों की दर्ज संख्या है। आश्रम अधीक्षक और चपरासी भी अनुपस्थित पाए गए। यह स्थिति पिछले छह महीनों से बनी हुई है।लच्छूराम मोडियम ने आरोप लगाया कि भैरमगढ़ मंडल संयोजक शिव समरथ और आश्रम अधीक्षक ने मिलकर 44 अनुपस्थित बच्चों के नाम पर दी जाने वाली प्रति बच्चा 1500 रुपये मासिक स्कॉलरशिप की राशि में से लगभग 2,25,000 रुपये का गबन किया। उन्होंने कहा कि यह राशि आदिवासी बच्चों की शिक्षा और कल्याण के लिए दी जाती है, लेकिन इसका दुरुपयोग हो रहा है। लच्छूराम मोडियम ने अपने बिज्ञप्ति में आगे कहा कि शिव समरथ और आश्रम अधीक्षक आदिवासी बच्चों का शोषण कर रहे हैं। उन्होंने शासन से मांग की है कि आदवाड़ा सहित भैरमगढ़ ब्लॉक के सभी आश्रमों और छात्रावासों में दर्ज बच्चों की वास्तविक उपस्थिति की जांच जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में की जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES