Wednesday, May 13, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home Uncategorized महासमुंद के हैंडबाल खिलाड़ियों ने सरगुजा बिलासपुर और दुर्ग को हराकर पूरे...

महासमुंद के हैंडबाल खिलाड़ियों ने सरगुजा बिलासपुर और दुर्ग को हराकर पूरे प्रतियोगिता में दूसरा सिल्वर मेडल एवं बालिका वर्ग में तीसरा स्थान ब्रास मेडल प्राप्त किया..

0
89

राहुल भोई महासमुंद..

महासमुंद जिला हैंडबॉल संघ के खिलाड़ियों ने जगदलपुर में दिनांक 21 से 24 सितंबर आयोजित राज्य स्तरीय स्कूल हैंडबॉल बालक /बालिका 14 वर्ष प्रतियोगिता में बालक वर्ग ने अपने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए सरगुजा बिलासपुर और दुर्ग को हराकर पूरे प्रतियोगिता में दूसरा सिल्वर मेडल एवं बालिका वर्ग में तीसरा स्थान ब्रास मेडल प्राप्त किया .. रायपुर जोन के कोच एवं जिला हैंडबॉल संघ के सचिव सैयद इमरान अली ने बताया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में बालक 14 वर्ष मुदस्सीर खान अर्हम अली तन्मय महिलांग जीशान अली आर्यन वर्डे यश साहू आकिबअली सक्षम शर्मा प्रिंस ध्रुव एवं बालिका वर्ग में इंशा फातिमा विधि सिंह पुंज मोहिता ठाकुर चेतना सिदार महिमा यादव दीपांशी बेहरा सभी हैंडबॉल खिलाड़ी कोच सैयद इमरान अली के नेतृत्व में महासमुंद जिला की ओर से रायपुर जोन का प्रतिनिधित्व किया.. उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन एवं मेडल प्राप्त करने पर सभी खिलाड़ियों ने महासमुंद जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष श्री प्रदीप चंद्राकर के नेतृत्व में महासमुंद विधानसभा के लोकप्रिय विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा जी से सौजन्य मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया।। इस अवसर पर माननीय विधायक जी ने सभी खिलाड़ियों को मेडल प्राप्त करने पर बधाई देते हुए अपनी ओर से शुभकामनाएं दी।। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिले के महामंत्री एवं अध्यक्ष जिला हैंडबॉल संघ प्रदीप चंद्राकर ने सभी खिलाड़ी को बधाई देते हुए खेल के साथ-साथ पढ़ाई में भी अपना ध्यान लगाने की बात कही… चयनित सभी खिलाड़ियों को श्री विजय लहरे जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद श्री नंदकुमार सिन्हा सहायक संचालक शिक्षा विभाग महासमुंद श्री रेखराज शर्मा संचालक समग्र शिक्षा विभाग महासमुंद सुश्री अंजलि बरमल सहायक जिला कीड़ा अधिकारी महासमुंद श्री लीलाधर सिन्हा विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती हीना ढालेंन सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री डीगेश ठाकुर महासमुंद जिला हैंडबॉल संघ महासमुंद के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ खिलाड़ी श्री राजेश शर्मा सैयद इरफान अली अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी प्रमेश खरे खेल अधिकारी रावतपुरा विवि,कपिल पेंदरिया, रूपेश महिलांग आशीष कुशवाहा कुमारी सोनिया बंदे टिकेश्वर साहू, मनीष चंद्राकर,वैभव मानिकपुरी आदित्य चंद्राकर,सोनू सोनी, सागर यादव, प्रशांत विवेक दास,मतिहास दास कोनन अहमद, सिबतेंन रजा अंकुर जैन सभी ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here