स्थानीय भर्ती बेरोजगार संघ बीजापुर।
- डीएड बीएड संघ के जिला सचिव सतीश मंडावी ने कहा कि जिले में बढ़ती बेरोज़गारी को देखते हुए आज जिले के युवाओं ने जिला कलेक्टर महोदय जी के माध्यम से प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव सांय जी को ज्ञापन सौंपा है,एवं साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी बीजापुर को व माननीय भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीनिवास राव मुदलियार जी को भी अवगत कराते हुए मुख्यमंत्री तक अपनी बात पहुँचाने की अपील की।युवाओं का कहना है कि जिले की सभी संविदा एवं शासकीय नियुक्तियों में स्थानीय बेरोज़गार युवाओं को प्राथमिकता दी जाए, ताकि पलायन और बेरोज़गारी की समस्या का समाधान हो सके।

- ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से – साई कृष्णा चेट्टी,सतीश कुमार मंडावी,जितेंद्र बोरे,रविन्द्र बिनाबोईना,देवेंद्र कुरसम,अनिल लम्बाड़ी,प्रवीण कावटी,पी. संदीप,विकाश वेंडजा,अशोक कोरम,सुखलाल भंडारी ,मंगलू सोढ़ी ,शामिल रहे।
- युवाओं ने उम्मीद जताई कि शासन प्रशासन उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करेगा।

