*दशहरा पर्व पर ग्राम लाटमरका में चार दिवसीय ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ*
दुर्गूकोदल:-
दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर ग्राम लाटमरका (सराधुघमरे), विकासखंड दुर्गूकोदल में गोण्डवाना क्रिकेट क्लब लाटमरका के तत्वावधान में चार दिवसीय टेनिस बॉल ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया है। यह प्रतियोगिता 06 अक्टूबर 2025 से 09 अक्टूबर 2025 तक ग्राम लाटमरका के जुई खेल मैदान में आयोजित होगी।
प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और आपसी भाईचारा एवं सहयोग की भावना को मजबूत करना है। आयोजकों ने बताया कि इस क्रिकेट प्रतियोगिता में केवल ग्रामीण क्षेत्र की टीमें ही भाग लेंगी। नियम अनुसार प्रत्येक टीम के खिलाड़ी उसी गांव के होने चाहिए। सभी खिलाड़ियों के लिए आधार कार्ड अनिवार्य किया गया है। प्रतियोगिता में प्रवेश शुल्क 550 रुपये निर्धारित है।
पुरस्कार वितरण इस प्रकार रहेगा:
प्रथम पुरस्कार – ₹15,001/- (आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन एवं संरक्षक सहायिका के सहयोग से)
द्वितीय पुरस्कार – ₹7,001/- (जनपद एवं सरपंच वार्ड पंच द्वारा)
तृतीय पुरस्कार – ₹3,501/- (ग्राम गायता एवं पटेल द्वारा)
इस प्रतियोगिता का उद्घाटन ग्राम प्रमुख अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में होगा।
मुख्य अतिथि – धनसाय हुर्रा, मनेसिंह सलाम, सियाराम पुड़ो (सरपंच ग्राम पंचायत सराधुघमरे) एवं मानसु आचला (पूर्व ज.प.स. कोयलीबेड़ा)।
विशेष अतिथि – प्राथमिक शाला लाटमरका के शिक्षकगण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा ग्रामवासी।
ग्राम प्रमुख अतिथियों में संतुराम जाड़े (जुई गायता), बिसऊराम जाड़े (पटेल), सनकुर जाड़े (गायता लाटमरका), धनसिंह जाड़े (पटेल) सहित कई वरिष्ठ ग्रामीण शामिल होंगे।
आयोजन समिति में अध्यक्ष रामसुराम जाड़े, उपाध्यक्ष रायदर सिंह नेताम, शिव कुमेटी, रायसुराम नेताम, जगदीश जाड़े, सचिव सुरेश जाड़े, कोषाध्यक्ष, मंच संचालक मन्साराम वट्टी एवं अन्य सक्रिय सदस्य शामिल हैं। प्रतियोगिता के संचालन में बड़ी संख्या में युवाओं एवं ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहेगा।
समिति द्वारा नियम स्पष्ट किए गए हैं – एम्पायर का निर्णय सर्वमान्य होगा, चोट लगने पर खिलाड़ी स्वयं जिम्मेदार होंगे तथा विवाद की स्थिति में समिति का निर्णय अंतिम माना जाएगा।
ग्रामवासियों में इस प्रतियोगिता को लेकर भारी उत्साह है। आयोजकों ने आसपास के सभी गांवों की टीमों एवं खेलप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।



