श्री खान ने बताया कि शहर में सड़कों पर बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों के कारण आम जनता को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके बावजूद नगर निगम जगदलपुर ने अब तक कोई प्रभावी पार्किंग व्यवस्था विकसित नहीं की है। जबकि नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत प्रतापगंज पारा जैसे क्षेत्रों में पर्याप्त खुली भूमि उपलब्ध है, जहां आधुनिक वाहन पार्किंग सुविधा विकसित की जा सकती है।
उन्होंने आगे कहा कि नगर निगम और प्रशासन की निष्क्रियता के कारण न सिर्फ यातायात प्रभावित हो रहा है, बल्कि शहर की सुरक्षा व्यवस्था भी खतरे में है। कई जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे बंद पड़े हैं, और नए कैमरे लगाने को लेकर भी नगर निगम गंभीर नहीं दिख रहा है। एक बढ़ते हुए शहर के लिए यह स्थिति चिंताजनक है, खासकर जब हर दिन लाखों लोग बाहर से जगदलपुर में आ-जा रहे हैं।
श्री खान ने यह भी सवाल उठाया कि डबल इंजन की सरकार होते हुए भी नगर निगम इस गंभीर विषय पर चुप क्यों है? क्या आम जनता की सुरक्षा और सुविधा उनके एजेंडे में नहीं है?
आम आदमी पार्टी, जिला बस्तर, नगर निगम से मांग करती है कि:
- 1. जगदलपुर शहर में जल्द से जल्द सुनियोजित पार्किंग व्यवस्था बनाई जाए।
- 2. शहर के प्रमुख स्थानों पर सक्रिय और उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं।
- 3. पुलिस प्रशासन और नगर निगम समन्वय बनाकर सुरक्षा और ट्रैफिक नियंत्रण की स्थायी व्यवस्था करें।
- 4. आम जनता को इस बारे में नियमित जानकारी दी जाए और पारदर्शिता बरती जाए।
आम आदमी पार्टी शहर की जनता की आवाज़ बनकर हर मंच पर यह मुद्दा उठाती रहेगी। अगर जल्द ही समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलनात्मक रास्ता अपनाया जाएग
समीर खान
नेता, आम आदमी पार्टी – जिला बस्तर






