Wednesday, May 13, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ खुलेआम चल रहा है धमतरी में देह व्यापार ,ना कोई रोक ना...

खुलेआम चल रहा है धमतरी में देह व्यापार ,ना कोई रोक ना कोई रोक कार्यवाही,आखिर कैसे खुले तौर पर चल रहा अवैध कारोबार

0
144
  • धर्म की नगरी कहे जाने वाले धमतरी जिले में पिछले कुछ सालों से देह व्यापार का धंधा खूब फल फूल रहा है, पहले ग्रामीण अंचलों में देह व्यापार के कार्य कराए जा रहे थे, फिर शहर के आउटर की कालोनियों में व्यापार ने पैर पसारे,फिर शहर में भी इस कार्य ने अपनी पैठ जमा ली, इस बीच पुलिस विभाग ने कुछ छुटपुट कार्रवाइयों के बाद देह व्यापार के इस गोरखधंधे में कुछ हद तक लगाम लगाने की कोशिश की, पर कार्यवाही की सुस्त गति के साथ देह व्यवसाय संचालित करने वाले गिरोह इस कदर एक्टिव हो गए मानो उन्हें किसी ने भरोसे के साथ , फूल सपोर्ट की कोई जादुई छड़ी मिल गई हो , यहां यह बताना लाजमी है कि शहर के कुछ लाज, गेस्ट हाउस में अब यह कारोबार दिन के खुले उजाले के साथ देर रात तक बदस्तूर जारी है । जिससे शहर की चौक चौराहों पर चर्चा व्याप्त है कि आखिर इतना खुले आम खुल्लम खुला खेल कैसे संचालित हो रहा।
  • ग्रामीणों अंचल सहित दीगर जिले अन्य राज्यों से लड़कियां बुलाई जा रही 
  • सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व ने पुलिस गिरफ्त में आई ग्रामीण देह व्यापार संचालक देह व्यवसाय की सरगना ने अपना नेटवर्क काफी फैला लिया है उक्त महिला सहित एक लाज का तथाकथित मुंशी लड़कियों की सप्लाई कमरों से लेकर घरों तक करवा रहा, सूत्र बताते है कि सप्लायर शहर की कुछ युवतियां सहित ग्रामीण इलाकों दीगर जिले सहित अन्य राज्यों से भी युवतियों को बुला इस अनैतिक कार्य को अंजाम दे रहे, जिनका रेट भी उस रेंज के हिसाब से तय कर ग्राहकों को सर्विस प्रोवाइड करवा रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here