मनीष कौशिक मोहला
अंबागढ़ चौकी:—दशकों बाद संत शिरोमणि सेन जी महाराज की कृपा से सर्व सेन समाज अंबागढ़ चौकी द्वारा ब्लाक अध्यक्ष पद का चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से गोंडवाना भवन, अं चौकी में किया गया। जिसमें राजू सेन गौलीटोला, अं चौकी निवासी ब्लाक अध्यक्ष के पद पर निर्वाचित हुए।
समाज के विकास के लिए योग्य प्रतिनिधि चुनने के लिए सर्व सेन समाज ब्लाक इकाई अं.चौंकी ने लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव करने का विकल्प अपनाया। जिसमें समाज के वरिष्ठ राजहंस भारद्वाज, सुखदेव नागेश्वर व कृष्णा कौशिक दुवारा चुनाव की प्रक्रिया के निर्धारित मापदंड तय किये। चुनाव का आयोजन गोंडवाना भवन में दिनांक 21/08/2025 दिन गुरुवार को किया गया। चुनाव प्रक्रिया में मुख्य चुनाव अधिकारी के रूप में जितेशकुमार ठाकुर की मुख्य भूमिका रही। सहयोगी के रूप में प्रेमन कुमार भारद्वाज, राकेश श्रीवास, नागेश्वर जी रहे चुनाव प्रक्रिया में अध्यक्ष के लिए राजू सेन, श्री हुमन नागेश्वर व रेमलाल भारद्वाज प्रत्याशी थे। जिसमें राजू सेन को 111 हुमन नागेश्वर को 82 व हेमलाल भारद्वाज को 56 वोट प्राप्त हुए चुनाव प्रक्रिया के अंत में विजयी प्रत्याशी राजू सेन का समाज के सभी उपस्थित सामाजिक बंधुओं द्वारा गुलाल लगाकर स्वागत किया गया पश्वात गोंडवाना भवन से निवास स्थान तक विजयी जुलूस निकालकर नगर भ्रमण किया गया। समाज के विकास के लिए अपना तन-मन-धन से समर्पित होकर कार्य करने का आश्वासन राजू सेन ने दिया सभी सामाजिक बंधु जिन्होने चुनाव प्रक्रिया में शामिल होकर सहयोग किया उनके प्रति आभार व्यक्त किया उक्त चुनाव प्रक्रिया में राजेंद्र, मथुरा, कौशल, भोजलाल हेमंत योगेश, सुरेंद्र, सुभाष, हीरा, उत्तम, सेवकराम, चैनसिंग, अमन, रोहित एवं सभी सामाजिक सदस्य उपस्थित थे
।







