मनीष कौशिक मोहला
मोहला :—व्यवसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा आज रविवार को छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया है। यह भर्ती परीक्षा,परीक्षा केंद्रों में सुबह 11 बजे से दोपहर सवा 1 बजे तक आयोजित की गई है। आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले के 10 परीक्षा केंद्रों में भी आयोजित की गई है। इस भर्ती परीक्षा के लिए जिले के 2913 परीक्षार्थियों ने पंजीयन किया था,जिसमें से आज 2353 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 560 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें। सहायक समन्वयक भूपेंद्र मिश्रा ने रविवार की दोपहर साढ़े 3 बजे बताया कि जिले के सभी परीक्षा केंद्रों में परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई है,किसी भी प्रकार से परीक्षा में व्यवधान उत्पन्न नहीं हुआ है। सभी परीक्षा केंद्रों का डिप्टी कलेक्टर और तहसीलदारों ने निरीक्षण किया है।






