Wednesday, May 13, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home Saraipali सरायपाली- बवासीर का इलाज करवाने पति के साथ पहुंची थी महिला, डॉक्टर...

सरायपाली- बवासीर का इलाज करवाने पति के साथ पहुंची थी महिला, डॉक्टर ने ऑपरेशन से कर दिया छत विक्षत

0
124

महिला के गुदा द्वार को सोल्डिंग मशीन से छत विक्षत करने का आरोप, जिला कलेक्टर एवं पुलिस से पीड़ित ने की शिकायत

हम बात कर रहे हैं महासमुंद जिले के सरायपाली के मातृ केयर हॉस्पिटल की जहां प्रशांत साहू ग्राम छींदपाली अपनी पत्नी का बवासीर का इलाज करने पहुंचा था। इलाज के नाम पर मात्री केयर हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने जो महिला के साथ असहनीय अमानवीय कार्य किया जिसे देखकर रायपुर के डॉक्टर हैरान हो गए हैं।

पीड़ित महिला के पति को रायपुर के डॉक्टरों बताया कि बवासीर के इलाज के दौरान गुदा द्वार को बुरी तरह से सोल्डिंग आयरन मशीन से जलाया गया है जिस वजह से महिला का गुदा द्वारा बुरी तरह छत विक्षत हो गया है। बहरहाल महिला को रायपुर इलाज के बाद सरायपाली वापस लाया गया है।
पीड़ित महिला का पति प्रशांत साहू अपनी पत्नी के साथ इलाज के नाम पर जान लेवा कृत्यों की अब शिकायत कर न्याय की मांग रहे हैं ताकि निकट भविष्य किसी भी व्यक्ति के साथ ऐसा अमानवीय कृत्य घटित ना हो।

महासमुंद कलेक्टर ने कहा उन्होंने सीएमएचओ को जांच के निर्देश दिए हैं अगर इलाज में लापरवाही बरती गई है तो कार्यवाही जरूर होगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here