योग विश्व को प्राचीन भारतीय परंपरा का एक अमूल्य उपहार है_ डॉ एकता लंगेह

राहुल भोई -महासमुंद..

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन गुरु गोविंद सिंह बी टी आई गार्डेन में किया गया। जिसमें शहर के विभिन्न संस्था व नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ एकता लंगेह समाज सेवी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर डॉ एकता ने शुभकामना देते हुए कहा कि योग विश्व को प्राचीन भारतीय परंपरा का एक अमूल्य उपहार है यह न केवल आपकी शारीरिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाता है बल्कि आपकी मानसिक स्वास्थ्य को भी मजबूत करता है। इस वर्ष योगा डे थीम अनुसार “एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग है” 2025 एक महत्वपूर्ण मिल का पत्थर है क्योंकि यह इस वैश्विक उत्सव की 11वीं वर्षगांठ है । कार्यक्रम में निवेदिता वर्मा ने कहा की योग का नियमित अभ्यास हमें कई तरह से फायदा पहुंचता है यह हमारे शरीर को लचीला और मजबूत बनाता है जिससे हम दिन भर के कार्यों को आसानी से कर पाते हैं ।साथ ही यह हमारी एकाग्रता को बढ़ाता है और मन को शांत रखता है जिससे तनाव और चिंता कम होती है आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में जहां बीमारियां आम हो गई है वहां योग हमें स्वस्थ रखने में मदद करता है। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षिका वैशाली ठाकुर व जुंबा ट्रेनर हितेश यादव की मुख्य भूमिका रही, इनके मार्गदर्शन में सभी ने योग और जुंबा का आनंद लिया कार्यक्रम का संचालन तारिणी चंद्राकर व आभार कराटे मास्टर नीलकंठ साहू द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्रीमती सृष्टि चन्द्राकर डिप्टी कलेक्टर, शिल्पा साय आयुक्त आदिमजाति विभाग, डॉ प्रियंका शुक्ला, डॉ सुजाता नीलू धृतलहरे डीपीएम, गोस्वामी, विद्या नोरगे सहित ध्रुव व ऑफिसर्स क्लब ,आस्था वेलफेयर , हिप हॉप जुंबा क्लब महासमुंद कराते क्लब व बड़ी संख्या में नगर की महिलाएं व बच्चे उपस्थित थे ।

About The Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

Opinion polls
मोसम का हाल
स्टॉक मार्केट
क्रिकेट लाइव
यह भी पढ़े
अन्य खबरे