* केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बस्तर दौरा ऐतिहासिक,मध्य क्षेत्रीय परिषद् की 26 वीं बैठक की करेंगे अध्यक्षता: महेश कश्यप*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बस्तर सम्भाग जगदलपुर हैडिंग से दीपक मरकाम की खबर*
बस्तर सम्भाग जगदलपुर दिनांक 17 मई 2026
*नक्सल मुक्त बस्तर के संकल्प की होगी सिद्धि,’सेवा डेरा’ मॉडल से बदलेगी बस्तर की तस्वीर: महेश कश्यप*
जगदलपुर: बस्तर सांसद महेश कश्यप ने देश के गृहमंत्री अमित शाह के 18 एवं 19 मई को प्रस्तावित दो दिवसीय बस्तर प्रवास का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक अवसर बताया है।
सांसद कश्यप ने कहा कि यह बस्तर के इतिहास में पहली बार है कि कोई केंद्रीय गृहमंत्री अपने कार्यकाल में 10 वीं बार बस्तर की पावन धरा पर आ रहे हैं, जो केंद्र की मोदी सरकार की बस्तर के प्रति संवेदनशीलता और प्राथमिकता को दर्शाता है।
सांसद महेश कश्यप ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री जी द्वारा नेतानार में ‘सेवा डेरा’ मॉडल का लोकार्पण किया जाएगा।
बस्तर संभाग के सभी 400 सुरक्षा कैंपों को अब ‘सेवा डेरा’ के रूप में विकसित किया जाएगा, जहाँ सुरक्षा के साथ-साथ ग्रामीणों को बैंक सखी, महिला स्व-सहायता समूह और जन-सुविधाओं से सीधे जोड़ा जाएगा।
यह मॉडल “विकास, विश्वास और सुरक्षा” के नए बस्तर की आधारशिला बनेगा।
सांसद कश्यप ने आगे कहा कि 19 मई को जगदलपुर में आयोजित होने वाली ‘मध्य क्षेत्रीय परिषद’ की 26 वी उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता स्वयं केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह करेंगे।
इस बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय समेत उत्तर प्रदेश,मध्य प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।
बैठक का मुख्य एजेंडा नक्सलवाद का पूर्ण उन्मूलन,अंतर्राज्यीय सीमा सुरक्षा और मध्य भारत का चहुंमुखी विकास है।
