युक्तियुक्तकरण जगदलपुर का कारनामा__ डेढ़ वर्षो से जेल में बंद शिक्षक अतिशेष मुक्त__ वहीं 07 माह से गर्भवती शिक्षिका अतिशेष।__ यह कैसा युक्तियुक्तकर

 

(जगदलपुर)__ बस्तर जिले में शिक्षकों के युक्ति युक्तकरण में हर रोज नई-नई विसंगति बाहर आ रही है। शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की पूरी प्रक्रिया ही सवालों के घेरे में है।
अभी-अभी संगठन को प्राप्त एक मामले में छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री गजेंद्र श्रीवास्तव को एक गर्भवती शिक्षिका ने अपना दुखड़ा बताया कि प्राथमिक शाला मांझ़ीगुडा नागपुर विकासखंड जगदलपुर में 01 प्रधान अध्यापक तथा 02 सहायक शिक्षक(एल बी) कार्यरत हैं। तथा स्कूल की दर्ज संख्या 52 है। युक्तियुक्तकरण नियमानुसार 60 की दर्ज संख्या पर दो ही शिक्षक कार्यरत रहेंगे अर्थात इस स्कूल से 01 शिक्षक अतिशेष होगा । शिक्षक अतिशेष का निर्धारण करते समय विद्वान अधिकारी डेढ़ वर्षो से जगदलपुर जेल (कारावास) में बंद शिक्षक को अतिशेष से मुक्त करते हुए 07 माह से गर्भवती शिक्षिका को अतिशेष बताकर, जगदलपुर से 46 किलोमीटर दूर प्राथमिक शाला बागबाहर रोतमा विकासखंड बस्तर में पदांकन कर दिया गया। यहां उल्लेखनीय है कि जिस जेल में बंद शिक्षक जेल से छूटने के बाद इसी शाला में यथावत नहीं रह सकता तो शिक्षिका अतिशेष की श्रेणी में कैसे आएगी। यहां व्यावहारिक रूप से भी अधिकारियों को इस पर विचार करना चाहिए था। संघ के प्रदेश महामंत्री गजेंद्र श्रीवास्तव ने कलेक्टर जिला बस्तर से मांग की है कि ऐसे प्रकरण पर तत्काल निर्णय लेकर शिक्षिका का युक्तियुक्तकरण आदेश निरस्त करें।

 

गजेंद्र श्रीवास्तव
प्रदेश महामंत्री छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ

About The Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

Opinion polls
मोसम का हाल
स्टॉक मार्केट
क्रिकेट लाइव
यह भी पढ़े
अन्य खबरे