Tuesday, April 21, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home Uncategorized बस्तर जिला युवा कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष अजय बसाई के नेतृत्व में बस्तर...

बस्तर जिला युवा कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष अजय बसाई के नेतृत्व में बस्तर में राजस्व विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार व अनियमितता को लेकर जिला कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा

0
92

बस्तर जिला युवा कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष अजय बसाई के नेतृत्व में बस्तर में राजस्व विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार व अनियमितता को लेकर जिला कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय बिसाई ने बताया बस्तर जिले के राजस्व विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार और प्रशासनिक अनदेखी के कारण आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पटवारी,राजस्व निरीक्षक स्तर के अधिकारी प्रभावशाली व्यक्तियों के हित में कार्य कर रहे हैं, जबकि आम जनता अपने सामान्य कार्यों के प्रतीक्षा में दर बदर भटक रहे है।

हम निम्नलिखित गंभीर मुद्दों पर आपका ध्यान आकर्षित करवाना चाहते हैं

 

1. भ्रष्टाचार और अवैध वसूली:

साइट विजिट के नाम पर ₹5000, लाल स्याही चलाने (नक्शा सर्टिफाई) के लिए ₹10,000 तक की अवैध वसूली की जा रही है, डाइवर्टेड भूमि को बेचने के लिए परमिशन लेने हेतु कम से कम 3 महीने का समय लग जाता है, उसपर भी विभाग के अधिकारियों की 40-50 हजार रुपए तक अवैध मांग रहती है।

– शिकायतों के बावजूद, निर्णय केवल धनाढ्य पक्ष के हित में ही दिए जाते हैं।

 

2. अवैध प्लाटिंग पर राजस्व अमले की निष्क्रियता:

पूरे बस्तर जिले में अवैध प्लाटिंग का सिलसिला जारी है, लेकिन प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा।

– ना ही अवैध प्लाटिंग करने वालों पर कोई कार्रवाई होती है, न ही खरीददारों को ठगी से बचाने हेतु चेतावनी दी जाती है।

 

3. भू-माफियाओं का बढ़ता प्रभाव:

जिले में कई ठगी के मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है। पुराने पट्टों में हेरफेर कर जमीन की कीमत 25-40% तक बढ़ाई जा रही है।

– यदि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच हो, तो हजारों एकड़ सरकारी जमीन भू-माफियाओं से मुक्त कर सरकार को वापस दिलाई जा सकती है।

हमारी प्रमुख मांगें:

1. उच्च स्तरीय जांच: राजस्व विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

2. अवैध प्लाटिंग पर रोक: अवैध प्लाटिंग करने वालों और जमीन दलालों(भू माफियाओं) पर ठोस कार्रवाई की जाए।

3. जनता के अधिकारों की रक्षा:आम नागरिकों को न्याय दिलाने के लिए पारदर्शी और निष्पक्ष प्रक्रिया लागू की जाए।

4. भू-माफियाओं पर शिकंजा: सरकारी जमीन को भू-माफियाओं से मुक्त कर जनता के हित में उपयोग किया जाए।

यदि प्रशासन ने जल्द ही कोई ठोस कदम नहीं उठाया, तो बस्तर जिला युवा कांग्रेस व्यापक जन आंदोलन करने को विवश होगी। हम न्याय की मांग करते हैं और भ्रष्टाचार के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई की अपेक्षा रखते हैं।

 

ज्ञापन सौंपने के दौरान मुख्य रूप से जनपद सदस्य बस्तर व युवा कांग्रेस प्रदेश महासिचव सूरज कश्यप, प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव विक्रांत सिंह(बिंकु),पंचायत प्रतिनिधि आसना एवं मिडिया विभाग जिला समन्वयक रोहित पाणिग्राही,प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस साइमा अशरफ,पार्षद शुभम यदु, जिला महासिचव युवा कांग्रेस लव मिश्रा, प्रदेश महासिचव एनएसयूआई मनोहर सेठिया, युवा कांग्रेसी लव पांडेय,युवा नेता अंकित सिंह,एनएसयूआई नेता कर्तव्य आचार्य, खिरेंद्र यादव, निहाल सिंह ठाकुर, प्रशांत कुमार आदि उपस्थित रहे…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here