राहुल भोई
महासमुंद :—आपने पार्षद तो बहुत देखे होंगे लेकिन हम आज आपको ऐसे पार्षद और उनके नेक कामो के बारे मे बताने जा रहे है जिसके बदौलत वह 2015 से लेकर अब 2025 मे भी अपना जलवा बरकरार रखे हुए है..हम बात कर रहे है पूर्व पार्षद मनीष शर्मा और उनकी वर्तमान पार्षद पत्नी शुभ्रा शर्मा की महासमुंद मुख्यालय मे कुल मिलाकर 30 वार्ड है जिसमे लगातार तीसरीबार पार्षद बनने का रिकॉर्ड इस शर्मा परिवार के पास है…शर्मा परिवार की ओर से 2015 से 2019 के लिए वार्ड 26 मे सबसे पहले पार्षद पद पर काबिज हुए मनीष शर्मा की धर्मपत्नी श्री मति शुभ्रा शर्मा जिन्होंने वार्डवासियों से किए गए वादों के तहत धरातल पर मूलभूत सुविधाओं को अंबार लगा दिया..जिसके बदौलत 2019 से 2024 के लिए जनता ने फिर इनको मौका दिया और इस बार मनीष शर्मा पार्षद पद पर काबिज हुए और फिर बचे हुए विकास कार्यों को गति मिली.. इनके पार्षद बनने से पहले की बात करें तो उनके वार्ड में बिजली रोड पानी नाली स्वास्थ्य सफाई जैसी मुलभुत सुविधाओं की काफी कमी थी..गन्दगी का अम्बार ऐसा था की कोई राहगीर भी गुजरने से कतरा जाए लेकिन जीतकर आने के बाद से ही मनीष अपने काम पर लग गए जहां मूलभूत सुविधा देते हुए उन्होंने पानी की समस्या को देखते हुए दो बोर निर्माण अपने वार्ड में लगा दिए जिससे पानी के लिए त्राहि त्राहि हो रहे वार्ड वासियों को आराम से पानी मिल सका..स्वास्थ्य संबंधी समस्या किसी को ना हो इसके लिए आयुष हॉस्पिटल और बगल के वार्ड मे उप स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना कर वार्ड मे कर दी जिससे वार्ड वासियों को अब मौसमी बीमारियों के लिए बड़े अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ता..सीसी रोड और नालियों का निर्माण से गंदगी और आवागमन भी सुलभ हो गयी..वही वार्ड में 6 से 7 गालिया है जिनमे कोई भटक न जाए इसके लिए सभी गलियों का नामकरण भी किया गया..प्रेस भवन बनने जमीन देने मे इन्ही पार्षद का मुख्य योगदान रहा है..नन्हे बच्चे अच्छे से पढ़ाई कर सके इसके लिए दो आंगनबाड़ियों में टाइल्स पंखा चेयर के साथ ओपन गार्डन भी पार्षद मद से लगाया गया है.. वार्ड में एक मृत नहर है उसमें लिंक रोड निर्माण हो सके इसके लिए केंद्रीय मंत्री को भी पत्र इनके द्वारा लिखा गया है..वही दूसरे वार्ड मे पद ग्रहण करने से पहले ही अपने पुराने वार्ड के लिए सामुदायिक भवन पास कराया है और तीन बड़े नालियों का टेंडर भी पास कराया है..कुल मिलाकर बात करें तो पार्षद शर्मा परिवार ने विगत 10 सालों में डेढ़ करोड़ के विकास कार्यों का लाभ वार्ड वासियों को दिया है..अभी हाल ही हुए निकाय चुनाव मे मनीष शर्मा की धर्मपत्नी श्री मति शुभ्रा शर्मा महासमुंद के सबसे बड़े वार्ड मे फिर से पार्षद चुनी गई है जहां वह फिर से अपने काम में लगाकर लोगों को मूलभूत सुविधा देने का काम कर रहे हैं..गौरतलब है की महासमुंद में कुल 30 वार्ड है अगर शर्मा परिवार की तरह ही सभी पार्षद लोगों को मूलभूत सुविधा प्रदान करने की ठान लें तो कोई समस्या महासमुंद वाशियो को कभी झेलनी नहीं पड़ेगी..।






