Home छत्तीसगढ़ *महासमुंद:–अंधड़ बारिश से गिरे नीम पेड़ को कटर मशीन से काटते समय...

*महासमुंद:–अंधड़ बारिश से गिरे नीम पेड़ को कटर मशीन से काटते समय हुआ हादसा.. युवक के गर्दन पर चली कटर मशीन.. युवक की हुई दर्दनाक मौत..*

0
94

राहुल भोई -महासमुंद

महासमुंद:—जिले के बागबाहरा थाना अंतर्गत वार्ड नंबर 4 में आंधी से गिरे हुए नीम की डंगाल को काटते वक्त एक युवक की हैंड कटर मशीन से कट कर दर्दनाक मौत हो गई..पुलिस ने मामले में पंचनामा कर विवेचना में लिया है..बागबाहरा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते शनिवार को आंधी और बारिश में वार्ड क्रमांक 4 निवासी बसंत यादव की बाड़ी में नीम पेड़ की एक बड़ी डंगाल टूटकर गिर गई थी..जिसकी छटनी करने के लिए आज सुबह ललित यादव पिता राधेश्याम यादव 30 वर्ष हैंड कटर मशीन लेकर बसंत यादव के घर पहुंचा..करीब 8:30 बजे वह हैंड कटर मशीन से नीम डंगाल की चटनी कर रहा था.. इसी दौरान बसंत यादव की पत्नी सावित्री यादव को हैंड कटर मशीन की आवाज में कुछ बदलाव सुनाई दिया..जिसे सुनकर वह बाहर आई तो देखा कि ललित यादव की आधी गर्दन हैंड कटर मशीन से कट चुकी थी..और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो चुकी थी.. इसके बाद सावित्री यादव ने इसकी सूचना ललित के घर वालों और पुलिस को दी.. वहीं सूचना मिलते ही बागबाहरा पुलिस भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल करने में जुट गई..मामले पर बागबाहरा थानेदार अजय सिन्हा ने फोन पर बताया की प्रथम दृश्य युवक की मौत हैंड कटर मशीन से नीम की बंगाल की छटनी करते वक्त दुर्घटना बस घटित हुई है मामले की जांच की जा रही है और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है..

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here