Wednesday, May 13, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ *मोहला:–38वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा सिविक एक्शन कार्यक्रम, ग्रामीणों...

*मोहला:–38वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा सिविक एक्शन कार्यक्रम, ग्रामीणों और बच्चों को बांटी ये सामग्री*

0
222

मनीष कौशिक

मोहला:–पाटनखासः-‘अ’ समवाय, 38वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल पाटनखास द्वारा सिविक एक्शन कार्यकम-2025 के अन्तर्गत ग्राम-साल्हे (ग्राम पंचायत-पाटनवाड्वी), ग्राम-छुरिया डोंगरी (ग्राम पंचायत-वासड़ी), ग्राम-भगवानटोला (ग्राम पंचायत-मंडावीटोला), ग्राम- गोटाटोला (ग्राम पंचायत-मरकाटोला) एवं ग्राम-पंडरवानी (ग्राम पंचायत- मरकाटोला) जिलाः मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी में दिनाँक 04.03.2025 एवं 05.03.2025 को “सिविक एक्शन शिविर का आयोजन किया गया।

जिसमें सहायक सेनानी श्री संजीव कुमार परोचे, ‘अ’ समवाय (समवाय अधिकारी) 38वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के नेतृत्व में सुरक्षा बल द्वारा ग्रामीणों को दैनिक उपयोग एवं खेती संबंधी सामान जैसे पतीला, परात, ग्लास, प्लेट, गैंती, वॉटर फिल्टर, सिन्टैक्स की टंकियों, सिलाई मशीन, खुरपी, फावड़ा, मच्छरदानी, सेनेटरी पैड, स्कूल बैग, ज्योमैट्री बॉक्स, कॉपी एवं पैन्सिल पैकेट इत्यादि का वितरण किया गया। साथ ही साथ ग्रामवासियों का मुफ्त उपचार भी किया गया एवं ‘अ’ समवाय, 38वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल पाटनखास द्वारा ग्रामीणों को सूक्ष्म जलपान भी उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बढ़-चढकर भाग लिया। इस मौके पर सहायक सेनानी श्री संजीव कुमार परोचे, ‘अ’ समवाय (समवाय अधिकारी) 38वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा उपस्थित ग्रामवासियों को नशा मुक्ति भारत अभियान (NMBA) के अन्तर्गत वाख्यान देकर नशा मुक्त रहने हेतु भी जागरुक किया गया। शिविर में स्थानीय पुलिस, पाँचों गाँव के सरपंच (ग्राम पंचायत- पाटनवाड़वी, वासड़ी, मंडावीटोला एवं मरकाटोला) एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहें एवं ग्रामवासियों द्वारा भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की सराहना की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here