Friday, April 24, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ * पूरे प्रदेश में धान बेचने में किसानो को हो रही परेशानियों...

* पूरे प्रदेश में धान बेचने में किसानो को हो रही परेशानियों को दूर करने धान खरीदी केंद्र में किसानों की समस्याओं को शासन ,प्रशासन के समक्ष समस्याओं को रखा गया*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,*आर, एल, कुलदीप की रिपोर्ट*

0
115

* पूरे प्रदेश में धान बेचने में किसानो को हो रही परेशानियों को दूर करने धान खरीदी केंद्र में किसानों की समस्याओं को शासन ,प्रशासन के समक्ष समस्याओं को रखा गया*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,*आर, एल, कुलदीप की रिपोर्ट*

 

 

 

डोडी, शिवसेना कार्यकर्ताओं द्वारा पूरे प्रदेश में धान बेचने में किसानो को हो रही परेशानियों को जानने एवं उन्हें दूर करने हेतु धान खरीदी केंद्र में जाकर किसानों से मुलाकात कर किसानों की समस्याओं को जाना जा रहा है एवं उन्हें दूर करने हेतु शासन ,प्रशासन के समक्ष समस्याओं को रख उन्हें दूर कराया जा रहा है।

 

 

शिवसेना कार्यकर्ताओं द्वारा धान खरीदी केंद्र गुदुम का दौरा कर किसानों से मुलाकात करके किसानों की समस्याओं को जाना गया ।

गुदुम धान खरीदी केंद्र में देखा गया कि खरीदे गए धान का उठाव ,परिवहन नहीं होने के कारण किसानों को नया धान बेचने हेतु जगह की समस्या है, जिससे किसानों को धान बेचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

धान खरीदी केंद्र का जगह छोटा होने से भी किसानों को परेशानी हो रही है। एवं धान बेचने आए हुए किसानो हेतु स्वच्छ पेयजल ,स्वच्छ प्रशासन की कमी है जिसे भी किसानों को समस्या हो रही है ।

शिवसेना प्रशासन से मांग करती है कि गुदुम खरीदी केंद्र में खरीदे गए धान का तत्काल उठाव ,परिवहन कराया जाए जिससे जगह साफ हो और नए किसान सुगमता से धान बेच सके ।

धान खरीदी केंद्र का जगह छोटा होने के कारण भी किसानों को धान बेचने में परेशानी हो रही है ।इसी तरह धान खरीदी केंद्र में धान बेचने आए हुए किसानो हेतु स्वच्छ पेयजल एवं स्वच्छ प्रधान की व्यवस्था नहीं है जिसे भी किसानों को परेशानी हो रही है ।प्रशासन इन बातों पर तत्काल संज्ञान लेते हुए किसानों की इन समस्याओं को दूर करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here