Friday, May 1, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home कोण्डागांव पूर्व विधायक के बंगले में गार्ड की ड्यूटी कर रहे आरक्षक ने...

पूर्व विधायक के बंगले में गार्ड की ड्यूटी कर रहे आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, लंजोड़ा बुकापारा में स्तिथ नदी किनारे की घटना 👇 राजमन नाग कोंण्डागांव

0
369

पूर्व विधायक के बंगले में गार्ड की ड्यूटी कर रहे आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, लंजोड़ा बुकापारा में स्तिथ नदी किनारे की घटना

👇 RKभारतNEWS राजमन नाग कोंण्डागांव
कोंडागांव के पूर्व विधायक मोहन मरकाम के बंगले में तैनात आरक्षक सम्पत मंडावी पिता सुखधर मंडावी निवासी भानपुरी ने बुधवार को ग्राम लंजोड़ा बुकापारा के स्तिथ नदी किनारे पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नदी किनारे गाय बैल चरा रहे ग्रामीण ने फांसी के फंदे पर लटकी युवक की लाश देखकर तत्काल सरपँच और ग्रामीणों को जानकारी दी। सरपँच ने तत्काल घटना की जानकारी कोतवाली थाना में घटना की सूचना दी गई। घटना स्थल पर कोतवाली पुलिस पहुचकर जांच कर रही है । घटना की खबर लगते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी भी दे दी गई है। बताया जा रहा है कि मृतक संपत मंडावी आज बुधवार की सुबह 10 बजे विधायक के बंगले में गार्ड की ड्यूटी कर वापस घर जाने निकला था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here