* * 14 पंचायतों के सरपंच , जनप्रतिनिधियों , ने ग्रामीणों के साथ मददेड़ थाना प्रभारी को सौपा ज्ञापन*
,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,
** निहत्थे ग्रामीण आदिवासीयों को , नक्सली बताकर या अन्य केश मे बंद कर , सुचना ग्राम सरपंच या जनप्रतिनिधि को दें,* *
बिजापुर ,:::::::::::::: बीजापुर जिले के भोपाल पटनम ब्लॉक के 14 पंचायतों के सरपंच, जिला सदस्य , जनपद सहित भारी संख्या में ग्रामीण आज भोपाल पटनम ब्लॉक के ग्राम पंचायत मददेड थाना में ज्ञापन देने पहुंचे,
समस्त सरपंचों व जनप्रतिनिधियों का कहना हैं कि आदिवासीयों का घर, खेती बाड़ी जंगल में ही हैं ओर आदिवासी जंगल से निर्भर रहते हैं, समय समय पर जंगल से उत्पन होने वाली, महुआ,टोरा , इमली, तेंदूपत्ता, आदि व घरेलू उपयोगी लकड़ी, के लिए आय दिन जंगल में दूर दूर तक जाना पड़ता हैं जिससे हम आदिवासीयों का घर का चूल्हा जलता हैं ओर हमारे परिवार पलते हैं हमारे परिवार पुरी तरह जंगल पर ही आश्रित हैं,
हम आदिवासीयों को जंगल में जाए बीना हमारा काम नही बनता है, ये से में हम को पुलिस किसी भीं कैश नाम से थाना बुलाती हैं या जंगल से किसी भीं आदिवासियों को पकड़ कर पुलिस थाना लाया जाता है तो पुलिस प्रशाशन जिस ग्रामीण को हिरासत में लिया है उसके परिवार अथवा ग्राम सरपंच पटेल को इसकी सूचना दे, जिससे ये पता लगे की जो व्यक्ती पकड़ा गया हैं या पकड़ लिया गया है, वो अपराधी प्रवर्थी का हैं या नही, अगर पुलिस प्रशाशन को पुख्ता सबूत के साथ पकड़ा जाता तो भी एक सूचना परिजनों, ग्राम प्रमुखों को दे,
मद्देड क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत मद्देह, केसाईगुड़ा, संगमपल्ली, तमलापल्ली, वंगापल्ली, पेगडापल्ली, उस्कालेड, मिनकापल्ली, पामगर, कोत्तापल्ली चेरपल्ली, दम्पाया, गोरला, सण्ड्रापल्ली, के ग्रामों से कोई भी ग्रामीणों को नक्सली बताकर या अन्य कारणों से थाना लेकर आते है तो ग्राम सरपंचों एवं जनप्रतिनिधियों गणों को इसकी सूचना अवश्य देवे ताकि उसकी जाँच पडताल करने के बाद ही जेल भेजने की कार्यवाही करे
श्रीमति सरिता चापा जिलापंचायत सदस्य , श्री मिच्चा मुत्तेया जनपद उपाध्यक्ष,
अनिल पांभोई उपाध्यक्ष सर्व आदिवासी जिला बीजापुर,
श्रीमति टिंगे चिन्ना बाई सरपंच
श्री सडमैक शंकरलाल शंकरलात ,
श्रीमति कमला पारेट ,सरपंच ,
तालंडी रामचंद्रम ,चलपत उद्दे
महादेव चापा , राजाराम वास्म पटेल, भद्री प्रकाश, मारपेल्ली संजय,वासम रामेया,आनंद पमभोई,काका योगेश,
मरपल्ली गनपत,
मरपल्ली लक्ष्मेया,
मरपल्ली कन्हैया,
विनोद कुमार मरपल्ली,
यालम मनोज, ने ज्ञापन सौंपा,
समस्त 14 पंचायतों के सरपंच, पटेल,जनप्रति निधि,एवम ग्रामीणों ने भारी संख्या में मददेड थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन






