Homeछत्तीसगढ़*मोहला मानपुर:---आईटीबीपी 27 वीं बटालियन 12 वाँ स्थापना दिवस उत्साह...

*मोहला मानपुर:—आईटीबीपी 27 वीं बटालियन 12 वाँ स्थापना दिवस उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया..…. पढ़े पूरी खबर…..मनीष कौशिक की रिपोर्ट*

मनीष कौशिक मोहला

मोहला मानपुर:—ज़िले में वामपन्थ उग्रवाद से लोहा ले रही भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आइटीबीपी) की 27वीं बटालियन ने 15 मई, 2024 को अपना 12वाँ स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से आयोजित किया बटालियन के कमांडेंट विवेक कुमार पाण्डेय ने मानपुर में ध्वजारोहण किया और सलामी ली l कमांडेंट ने बटालियन के इतिहास और वर्तमान का ज़िक्र करते हुए अपने संबोधन में सभी जवानों और उनके परिवारजनों को बटालियन के स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ दीं इस अवसर पर खेल-कूद की कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया और विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए, साथ ही बड़ा खाना भी आयोजित किया गया आईटीबीपी राजनंदगाँव ज़िले में वर्ष 2009 से तैनात रही है, वर्तमान में 27वीं बटालियन आईटीबीपी मानपुर क्षेत्र में तैनात है, बटालियन ने स्थानीय जनता के कल्याण के लिए कई कार्य किए हैं l क्षेत्र में वामपन्थ उग्रवाद को काबू करने और विकास कार्यों को जारी रखने में आईटीबीपी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है I अभियानों के अलावा क़ानून व्यवस्था में सहयोग, आधारभूत संरचनाओं, सड़कों आदि के निर्माण में आईटीबीपी का योगदान अति महत्वपूर्ण रहा है हिमालय की सीमा पर तैनात रहने वाली आईटीबीपी दक्ष पर्वतारोही और विशिष्ट प्रशिक्षण प्राप्त जवानों के बल के रूप में जानी जाती है जिन्हें ‘हिमवीर’ कहा जाता है

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES