Friday, May 15, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ *कार्यालयीन समय में अनुपस्थित कर्मचारियों को मिला कारण बताओ नोटिस*,,,,,,,, ...

*कार्यालयीन समय में अनुपस्थित कर्मचारियों को मिला कारण बताओ नोटिस*,,,,,,,, ,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,

0
297

*कार्यालयीन समय में अनुपस्थित कर्मचारियों को मिला कारण बताओ नोटिस*,,,,,,,,

,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,

बीजापुर ::::::::::::::::::::::: कलेक्टर श्री अनुराग पाण्डेय के निर्देशानुसार आज बीजापुर स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण संयुक्त कलेक्टर श्री कैलाश वर्मा, एसडीएम बीजापुर श्री जागेश्वर कौशल एवं डिप्टी कलेक्टर श्री उत्तम सिंह पंचारी द्वारा किया गया ।

जिसमें जिला कार्यालय, नगर पालिका कार्यालय, विकास खंड शिक्षा अधिकारी तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यालय में अनुपस्थित पाए गए कुल 41 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने विडियो कॉफ्रेसिंग के माध्यम से प्रदेश के समस्त कलेक्टरों को सभी कार्यालयों में समयावधि का पालन कराने के निर्देश दिए हैं।

सप्ताह में 5 कार्यालय दिवस है तथा सप्ताह में दो दिनों के अवकाश के बावजूद भी कर्मचारी समय पर कार्यालय नहीं पहुंचने से जनहित के कार्यों में अनावश्यक विलंब होता है जो स्वीकार्य नहीं की जाएगी।

समय का पालन नहीं करने वाले कर्मचारियों पर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here