Saturday, April 18, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ *मोहला मानपुर में हाथियों का ताण्डव- पानाबरस क्षेत्र के भैसबोड़ में युवक...

*मोहला मानपुर में हाथियों का ताण्डव- पानाबरस क्षेत्र के भैसबोड़ में युवक को हाथी ने कुचला* *▶️रक्षाबंधन पर गांव में छाया मातम,परिवार है सदमे में राखी त्यौहार के बीच तुरंत मृतक के घर पहुंचे इंद्र शाह मंडावी विधायक मोहला मानपुर एवं संसदीय सचिव*

0
1114

*मोहला पानाबरस पंचायत के भैंसबोड गांव में हाथियों का क़हर*

*जंगल मे युवक को कुचलकर उतारा मौत के घाट*

*राखी त्योहार के बीच तुरंत मृतक के घर पहुंचे संसदीय सचिव*

*मृतक के परिवार को बंधाया ढांढस, प्रशासन से हर संभव मदद दिलाने का दिया भरोसा*

मानपुर विकासखंड में बदस्तूर हाथियों का आतंक पखवाड़ा भर से चल रहा है। इसी दौरान एक बड़ी घटना भैंसबोड़ गांव में हुआ है जहां हाथियों के दल ने ग्रामीण संतराम मंडावी को कुचल दिया है जिससे उनका दर्दनाक मौत हो गया है।
यह क्षेत्र में इस तरह का पहला मामला है। हाथियों से दुर्घटना के मामले की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के विधायक एवम संसदीय सचिव छ ग इंद्र शाह मंडावी तुरंत राखी के कार्यक्रम के बीच सीधे भैंसबोड गांव पहुंचे एवं मृतक के परिवार से मुलाकात किए, परिवार को ढांढस बंधाया एवं प्रशासन से पूरा मदद दिलाने का भरोसा दिया है। साथ ही प्रशासन की पूरी टीम को दिशा निर्देश दिए है की ग्रामीणों का सुरक्षा हेतु विशेष उपाय किया जाय। जिससे जान माल की हानी ना हो। साथ में दिनेश शाह मंडावी जनपद अध्यक्ष मानपुर, फॉरेस्ट रेंजर मोहला जागेश्वर गोड, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चौकी अर्जुन कुर्रे सब इंस्पेक्टर कमलेश बंजारे मौका स्तिथि पर जायजा लेने उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here